फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजारों में सख्ती बढ़ाएं, स्कूलों को रोज दो बार सैनिटाइज कराएं : दिनेश शर्मा

Thu, 22 Oct 2020 09:38 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड-19 के संबंध में दिशानिर्देश जारी किए गए हैं। इस संबंध में परीक्षा होने से पूर्व जिला विद्यालय निरीक्षक और जिला प्रशासन की टीम पूरी रणनीति अख्तियार करेगी। ऑफलाइन टीचिंग के साथ-साथ ऑनलाइन टीचिंग को भी जारी रखा जाए। जो लोग ऑनलाइन टीचिंग पढ़ना चाहते हैं, उन्हें खुली छूट दी जाए।
 
विज्ञापन
सर्किट हाउस में बैठक करते उपमुख्यमंत्री - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने बुधवार को सर्किट हाउस में प्रशासनिक अधिकारियों की मीटिंग लेकर निर्देश दिए कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए बाजारों में सामाजिक दूरी का पालन कराने के लिए सख्ती बढ़ाएं। स्कूलों को रोज दो बार सैनिटाइज कराया जाए। दुर्गा पूजा पंडाल पर रोक के साथ ही मूर्ति विसर्जन के दौरान घाटों पर भीड़ नियंत्रण के लिए भी कहा।
विज्ञापन


उप मुख्यमंत्री ने कहा कि  मास्क न पहनने वाले लोगों के चालान काटने का अभियान तेज किया जाए। मूर्ति विसर्जन के दौरान नदियों में वैकल्पिक कुंड बनवाएं। घाटों पर मूर्ति विसर्जन के समय पुलिस मौजूद रहे।

डीएम प्रभु ने उन्हें बताया कि बिना माता-पिता की अनुमति के छात्रों को स्कूल नहीं आने दिया जा रहा। विद्यालयों में मास्क की उपलब्धता, हैडवॉश, थर्मल स्क्रीनिंग के अलावा प्राथमकि उपचार के इंतजामों की नियमित समीक्षा की जा रही है। सिर्फ 15 फीसदी उपस्थिति है। इसमें माता-पिता की लिखित सहमति है। बारावफात, दशहरा और अन्य त्योहारों पर जुलूस नहीं निकाले जाएंगे। इसके लिए धर्मगुरुओं के साथ मीटिंग हो चुकी है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

नर्सरी से आठवीं तक ऑनलाइन होगी पढ़ाई
उप मुख्यमंत्री ने कहा विद्यालयों के संचालन में संक्रमण से सुरक्षा के मानकों का पालन जरूर कराएं। नर्सरी से आठवीं तक ऑनलाइन ही पढ़ाई चलेगी। ऑनलाइन पढ़ाई के लिए ही अभिभावकों को प्रेरित किया जाए।

विद्यार्थियों को स्कूल भेजने के लिए दबाव न बनाएं 
उप मुख्यमंत्री ने शिक्षा अधिकारियों के साथ मीटिंग में कहा कि बच्चों को स्कूल भेजने के लिए अभिभावकों पर किसी तरह का दबाव कतई न बनाया जाए। अभिभावकों की ओर से सहमति देने के बाद ही विद्यार्थी को स्कूल में बुलाया जाए। जिला विद्यालय निरीक्षक रवींद्र सिंह ने उप मुख्यमंत्री को बताया कि लगातार स्कूलों का निरीक्षण किया जा रहा है। स्कूलों में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए जरूरी इंतजाम किए गए हैं।


इस पर उप मुख्यमंत्री ने विधायकों से भी वास्तविकता पूछी तो सभी ने बताया कि स्कूलों में इंतजाम किया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि जिले में कक्षा नौ से 12 तक करीब 2.53 लाख विद्यार्थी पंजीकृत हैं। इसमें करीब 15 फीसदी को स्कूल भेजने की सहमति अभिभावकों ने दी है।

नवंबर में खुल सकते हैं उच्च शिक्षण संस्थान 
उप मुख्यमंत्री ने उच्च शिक्षण संस्थानों को खोले जाने के संबंध में राय मांगी। उच्च शिक्षा अधिकारी से तैयारी के बारे में पूछा। जिलाधिकारी ने कहा कि माध्यमिक विद्यालय खुल गए हैं तो उच्च शिक्षण संस्थान भी खोले जा सकते हैं। नवंबर से कक्षाओं का संचालन किया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें