फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: नगर निगम के शपथ ग्रहण में शामिल होंगे डिप्टी सीएम डा. दिनेश शर्मा

Tue, 12 Dec 2017 08:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा मंगलवार को आगरा के नवनिर्वाचित मेयर नवीन जैन के शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत करने आ रहे हैं। वे ढाई घंटा शहर में रुकेंगे। इसको लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पुलिस के साथ-साथ मजिस्ट्रेट की भी ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन

 
उपमुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा सुबह नौ बजे राजकीय विमान से खेरिया हवाई अड्डे पर आएंगे। यहां से उनका काफिला कमला नगर स्थित मेयर नवीन जैन के निवास पर पहुंचेगा। व्यक्तिगत मुलाकात के बाद वे शपथ ग्रहण समारोह स्थल आगरा कॉलेज मैदान पर पहुंचेंगे। 

मंडलायुक्त के. राममोहन राव मेयर को शपथ ग्रहण कराएंगे। पूर्वाह्न 11.30 बजे उपमुख्यमंत्री खेरिया हवाई अड्डे से मुरादाबाद के लिए राजकीय विमान से रवाना हो जाएंगे। 
विज्ञापन


उपमुख्यमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए अपर जिलाधिकारी नगर केपी सिंह ने आयोजन स्थल से लेकर उनके भ्रमण मार्ग का निरीक्षण किया। डा. दिनेश शर्मा आगरा के प्रभारी मंत्री भी हैं। इससे पहले वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ 26 अक्तूबर को आगरा भ्रमण पर आए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें