इसके बाद शाम छह बजे वह डिफेंस एस्टेट कालोनी में चंद्रमोहन पाराशर के यहां पहुंचे। यहां पर उन्होंने चंद्रमोहन समेत अन्य कार्यकर्ताओं से कहा कि वह पार्टी के लिए काम करें। पार्टी के फैसले पर सवाल उठाने से उन्हें सम्मान नहीं मिलेगा। यहां करीब आधा घंटे तक रुके। इस दौरान कार्यकर्ताओं से कहा कि वह पार्टी का काम करें। अगर कोई दिक्कत है तो सीधे उनसे बात करें।
पार्टी में हर कार्यकर्ता का सम्मान: लल्लू
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने मीडिया से बातचीत में कहा कि वह शिष्टाचार मुलाकात करने आए हैं। पूर्व जिलाध्यक्ष निष्ठावान हैं और उन्होंने पार्टी को मजबूत करने का काम किया है। पार्टी उनके साथ खड़ी है। कांग्रेस की पहचान संघर्ष है। इसी तरह चंद्रमोहन से मिलकर समस्याएं पूछीं। अब पार्टी में कोई मतभेद नहीं है।
किसान आंदोलन के सवाल उनका कहना था कि बागपत में पुलिस ने किसानों के टेंट उखाड़े। किसानों का आंदोलन शांतिपूर्ण दो माह से चल रहा था। तब सरकार उन्हें तारीख पर तारीख दे रही थी। अब किसान उग्र हो गए तो सरकार दमन पर उतर आई है।