फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेतन्याहू के दौरे को यादगार बनाने के लिए सीएम योगी ने संभाली कमान, ये है भोजन का मेन्यू

Tue, 16 Jan 2018 10:42 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का आगरा भ्रमण यादगार बनाने के लिए प्रदेश सरकार ने ताकत झोंक दी है। स्वयं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनकी अगवानी के लिए एक दिन पहले आ चुके हैं। नेतन्याहू की सुरक्षा और सत्कार में कोई कमी न रह जाए। 
विज्ञापन


इसको लेकर सीएम योगी ने सोमवार देर रात तक वरिष्ठ अधिकारियों के साथ तैयारियों की समीक्षा की।  सीएम ने मंडलायुक्त के. राममोहन राव, पुलिस महानिरीक्षक राजा श्रीवास्तव, जिलाधिकारी गौरव दयाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित पाठक, मुख्य विकास अधिकारी रविंद्र कुमार मांदड के साथ वार्ता की। 

अधिकारियों ने मंगलवार को इस्राइली पीएम के भ्रमण की तैयारियों के संबंध में एक-एक जानकारी दी। प्रशासनिक अधिकारियों ने उनके भ्रमण और दोपहर के भोजन और पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षा संबंधी तैयारियों का ब्यौरा सीएम के समक्ष रखा। नेतन्याहू लगभग चार घंटे शहर में रहेंगे। योगी ने अधिकारियों से कहा कि विदेशी मेहमान के स्वागत में कहीं कोई कमी न रह जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेन्यू में इजराइली-भारतीय व्यंजन

food
इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ताजमहल का दीदार करने के बाद पूर्वी गेट स्थित होटल अमर विलास में लंच करेंगे। दोपहर एक बजे वह होटल पहुंचेंगे। 

यहां उनके और उनके साथ आए प्रतिनिधिमंडल के लिए दोपहर भोज की व्यवस्था की गई है। भोज के लिए मेन्यू पहले ही होटल प्रबंधन को भेज दिया गया है। मेन्यू में इजराइली और भारतीय व्यंजन शामिल हैं। 

भारतीय प्रधानमंत्री मोदी की इजराइल यात्रा के समय बनाए गए व्यंजन भी भोज में होंगे। वहीं नेतन्याहू को ताज का दीदार करने से पहले उनके पसंदीदा फलों को पेश किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें