फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाय चुनावः पहली बार सुहागनगरी में होगी सीएम योगी आदित्यनाथ की जनसभा

Thu, 23 Nov 2017 08:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला फिरोजाबाद
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 23 नवंबर को पहली बार फिरोजाबाद जिले में आ रहे हैं। निकाय चुनाव में मेयर, पार्षद, अध्यक्ष, सभासद पद के प्रत्याशियों के समर्थन में पीडी जैन इंटर कालेज मैदान में सुबह दस बजे जनसभा संबोधित करेंगे। डीएम और एसएसपी ने सुरक्षा व्यवस्था एवं तैयारियों का जायजा लिया। अधिकारियों और कर्मचारियों को सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की रैली में भाजपा भीड़ जुटाने की तैयारी में है। पुलिस प्रशासन ने सीएम की सुरक्षा व्यवस्था का खाका खींचा। डीएम नेहा शर्मा सभा स्थल पर पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारियों से कहा कि मथुरा की सभा के दौरान जो खामियां रहीं वे नहीं होने पाएं। 

सीडीओ अशोक कुमार को मंच के निकट का प्रभारी बनाया है। एसडीएम सदर संगमलाल को मंच में किसे जाना है और कौन नहीं का प्रभारी बनाया गया। डी व्यवस्था के प्रभारी नगर मजिस्ट्रेट शीतला प्रसाद होंगे। मंच के पीछे की व्यवस्था में एसडीएम टूंडला सुरेश कुमार को तैनात किया है। पुलिस के अधिकारी रहेंगे। 
विज्ञापन

यहां से डायवर्ट रहेगा रूट

- सीएम के आगमन के दौरान सुबह आठ बजे से दोपहर एक बजे तक ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा। 
- शिकोहाबाद की ओर से आने वाला ट्रैफिक बंबा वाईपास से निकाला जाएगा।  
-आगरा से आने वाले वाहनों को उसायनी से बंबा बाईपास से निकलेंगे, रैली में आने वाले वाहन आ सकेंगे। 
- शिकोहाबाद, जसराना, एका, नारखी की ओर से रैली में आने वाले वाहनों की पार्किग 52 बीघा में होगी। 
- टूंडला की ओर से आने वाले वाहनों की पार्किंग टीवी वार्ड के मैदान में होगी।
- शहर के वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था एसआरके कालेज और रामलीला मैदान में होगी। 
- पीडी जैन कालेज के सामने मेला वाले स्थल पर वीआईपी वाहन खड़े होंगे। 
- ओवरब्रिज पर सुभाष तिराहा एवं नगला बरी की ओर से भी कोई वाहन प्रवेश नहीं करेंगे। पैदल जाने वालों को नहीं रोका जाएगा।
- जलेसर रोड एवं कोटला रोड पर नार्मल ट्रैफिक प्रतिबंधित रहेगा।
विज्ञापन

बंदरों को भगाने के लिए लंगूर की तलाश

सीएम योगी आदित्यनाथ की सभा स्थल पर बंदरों को जब अफसरों ने देखा तो बोले कि एक लंगूर तलाशो। नगर निगम के अपर आयुक्त प्रमोद कुमार से कहा कि किसी ने लंगूर पाला हो तो उसे बुला लो। बंदर भाग जाएंगे। कुछ पुलिस के अधिकारियों ने गुलेल की सलाह दी। फिलहाल अफसरों ने कहा कि कोई ऐसा काम मत करना उल्टा पड़ जाए। 

सीएम की सुरक्षा व्यवस्था के लिए सभा स्थल के आसपास डॉग स्क्वायड की टीम के साथ ही बम निरोधक दस्ते की टीमें भी सक्रिय रहीं। मंच के आसपास इलाके के साथ ही पूरे स्थल का निरीक्षण किया। ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था नहीं हो। सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से आसपास की छतों पर फोर्स तैनात करने का फैसला लिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें