फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: CM योगी का सपा पर निशाना, बोले- 'पहले वन डिस्ट्रिक्ट-वन माफिया, अब वन डिस्ट्रिक्ट-वन मेडिकल कॉलेज'

Sat, 07 Mar 2026 01:53 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बिना नाम लिए सपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले 'वन डिस्ट्रिक्ट-वन माफिया' की व्यवस्था थी। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार 'वन डिस्ट्रिक्ट-वन मेडिकल कॉलेज' बनाकर प्रदेश में विकास और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं दे रही है।
विज्ञापन
सीएम योगी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में शनिवार सुबह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे। खेरिया एयरपोर्ट पर जनप्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया। एयरपोर्ट से वह होटल अमर पहुंचे, जहां भाजपा और संघ पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति पर चर्चा हुई। इसके बाद मुख्यमंत्री सिकंदरा क्षेत्र में स्थित यथार्थ हॉस्पिटल का लोकार्पण करने पहुंचे।
विज्ञापन


विज्ञापन



यहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नाथ ने सपा सरकार का नाम लिए बिना ही हमला बोला। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार में वन डिस्ट्रिक वन माफिया योजना चलती थी। हमारी सरकार वन डिस्ट्रिक वन मेडिकल कॉलेज बना रही है। उन्होंने कहा कि उनका इसमें कोई दोष नहीं है, जिसकी जैसी विचारधारा होती है, वह वही कार्य करता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में हाईवे, सड़क मेडिकल कॉलेज समेत सभी क्षेत्रों में तेजी से विकास हो रहा है।
विज्ञापन





 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें