प्रदेश सरकार शिक्षा और स्वास्थ्य के साथ ही समाज के हर तबके के लिए काम कर रही है। सरकार की योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव के पात्रों को ही मिलेगा। यह बातें मंगलवार को प्रदेश के आबकारी मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री ने कहीं।
उन्होंने बिछवां स्थित भाजपा कैंप कार्यालय का उद्घाटन के दौरान कहा कि सरकारी योजनाओं का क्रियान्वयन कराने में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई होगी। कबीना मंत्री ने जैली जिरौली में नवनिर्मित सीसी सड़क इंटरलॉकिंग सड़क का लोकार्पण भी किया।
वहीं भाजपा की पदयात्रा में भी आबकारी मंत्री शामिल हुए। इस दौरान गीता चौहान, विकास चौहान, भरत चौहान, अजीत चौहान, मुन्ना मिश्रा, दुर्विजय सिंह, सुखेंद्र सिंह, गंधर्व सिंह चौहान, कुलदीप पांडेय, विकास चौहान, अशफाक खान, लक्ष्मण सिंह चौहान मौजूद रहे।