फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड: परीक्षाफल घोषित न होने से छात्र-छात्राएं तनाव में

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। कोरोना संकट के चलते यूपी बोर्ड की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षाओं को रद्द हुए लगभग एक माह का समय हो चुका है, लेकिन अभी तक रिजल्ट घोषित नहीं होने से परीक्षार्थी चिंतित हैं। ऐसे में परीक्षार्थी अपनी भविष्य की योजनाओं को लेकर तनाव में हैं।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा जनपद के 38486 परीक्षार्थियों ने अपना पंजीकरण कराया था। कोरोना संकट के चलते इन सभी परीक्षार्थियों को शासन ने अगली कक्षा में प्रमोट कर दिया। अब जबकि कोरोना संकट खत्म होने लगा है तो परीक्षार्थियों को अपने भविष्य की चिंता सताने लगी है। हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राओं की नजरें बोर्ड परीक्षा परिणाम पर टिकी हुई हैं।
फैक्ट फाइल
कुल पंजीकृत बोर्ड परीक्षार्थी 38486
हाईस्कूल के पंजीकृत परीक्षार्थी 21482
इंटरमीडिएट के पंजीकृत परीक्षार्थी 17004
कोरोना संकट के चलते परीक्षार्थियों को प्रमोट करने के बाद अभी तक परीक्षाफल घोषित नहीं किया गया है। स्नातक कक्षा मेें प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेशन कराना होता है उसके बाद प्रवेश मिलता है। बिना अंक तालिका के रजिस्ट्रेशन नहीं हो सकेगा। -शिवानी शर्मा, छात्रा कक्षा-12
विज्ञापन

कोरोना के चलते परीक्षा रद्द हो गई। सरकार ने संकट को देखते हुए जो निर्णय लिया वह सही था, लेकिन अब परिषद को जल्द रिजल्ट घोषित करना चाहिए जिससे विद्यार्थी अपने भविष्य की योजनाएं बनाकर अग्रिम कक्षा में प्रवेश लेकर पढ़ाई शुरू कर सकें। - कृष्णा वार्ष्णेय, छात्र कक्षा-10
बोर्ड परीक्षा को लेकर तैयारी पूरी कर ली थी, लेकिन कोरोना के चलते परीक्षा रद्द हो जाने से सारी तैयारी धरी की धरी रह गई। अब शिक्षा परिषद को शीघ्र परिणाम घोषित करना चाहिए, जिससे अग्रिम कक्षा में प्रवेश लिया जा सके। - मुस्कान सैनी, छात्रा कक्षा-10
कोरोना संकट ने पढ़ाई को काफी प्रभावित किया है। परीक्षा रद हो जाने के बाद प्रमोट तो हो गए, लेकिन अभी तक रिजल्ट घोषित नहीं किया गया है। परीक्षाफल में देरी से अगली कक्षा में प्रवेश की चिंता सताने लगी है। -देवेश कुमार, छात्र कक्षा 10
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें