फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board Result 2019: इंटरमीडिएट में कासगंज के मानव और हाईस्कूल में लोकेश बने जिला टॉपर

Sat, 27 Apr 2019 04:43 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
विज्ञापन
हाईस्कूल टॉपर लोकेश परिवार के साथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा के परिणाम आ चुके हैं। कासगंज जिले में इंटरमीडिएट के छात्र मानव अवस्थी ने 84.4 फीसदी अंकों के साथ जिला टॉप किया है, वहीं हाईस्कूल की परीक्षा में छात्र लोकेश वर्मा 91.50 फीसदी अंक पाकर टॉपर बने हैं।  
विज्ञापन


इंटरमीडिएट के जिला टॉपर मानव अवस्थी गंजडुंडवारा के नाथूराम सुशीला देवी विद्यामंदिर इंटर कॉलेज के छात्र हैं। हाईस्कूल टॉपर लोकेश वर्मा कासगंज के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में पढ़ते हैं। दोनों टॉपर्स को बधाई देने वालों को तांता लगा हुआ है। 

कासगंज जिले 38363 परीक्षार्थियों ने अपना पंजीकरण कराया। इनमें से 5974 परीक्षार्थी परीक्षा में अनुपस्थित रहे थे। हाईस्कूल और इंटर के 32389 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी थी, जिनके परिणाम आज जारी कर दिए गए हैं। 

विज्ञापन

हाईस्कूल में पंजीकृत छात्र- 13304
हाईस्कूल में पंजीकृत छात्राएं- 8696
इंटरमीडिएट में पंजीकृत छात्र- 9890
इंटरमीडिएट में पंजीकृत छात्राएं- 6473
हाईस्कूल व इंटर के परीक्षा में अनुपस्थित परीक्षार्थी- 5974

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें