फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड: हाईस्कूल की परीक्षा में पकड़ा मुन्ना भाई, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। यूपी बोर्ड परीक्षा में शनिवार को एक परीक्षा केंद्र पर राज्य पर्यवेक्षक ने हाईस्कूल की परीक्षा में दूसरे युवक के स्थान पर परीक्षा दे रहे युवक को पकड़ लिया। है। मामले में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा विभाग की राज्य पर्यवेक्षक रिचा गुप्ता शनिवार को निरीक्षण करने परीक्षा केंद्रों पर पहुंची। इस दौरान उन्होंने सिढ़पुरा क्षेत्र के गांव मगथरा के भारती इंटर कॉलेज पर एक परीक्षार्थी से पहचान पत्र मांगा। प्रवेश पत्र से मिलान करने पर उन्होंने पाया कि शैलेष नाम के परीक्षार्थी के नाम पर पवन नाम का युवक परीक्षा दे रहा था। पर्यवेक्षक ने तत्काल डीआईओएस को फर्जीवाड़ा करने वाले युवक पर कार्रवाई कराने के निर्देश दिए। कराएं। मामले में परीक्षा केंद्र के व्यवस्थापक ने सिढ़पुरा थाने में मुन्नाभाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर युवक को गिरफ्तार कर लिया। पर्यवेक्षक द्वारा की गई कार्रवाई की रिपोर्ट डीआईओएस ने डीएम को सौंपी है।
डीएम भी करते रहे निगरानी
सुबह की पाली में परीक्षा की निगरानी डीएम सीपी सिंह भी करते रहे। उन्होंने परीक्षा कंट्रोल रूम पहुंचकर केंद्रों का लाइव देखा और कई केंद्रों के व्यवस्थापकों को व्यवस्था दुरुस्त बनाए रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

राज्य पर्यवेक्षक के निरीक्षण में एक युवक पकड़ा गया है। इस तरह का फर्जीवाड़ा कैसे हुआ? की जांच की जाएगी। फिलहाल पकड़े गए युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

- आरएस राजपूत, डीआईओएस।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें