फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयोगात्मक एवार्ड न पहुंचने पर सचिव ने जताई नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। यूपी बोर्ड परीक्षार्थियों के प्रयोगात्मक परीक्षा के प्राप्तांक और एवार्ड ब्लैंक अभी तक क्षेत्रीय कार्यालय पर न पहुंचने पर क्षेत्रीय सचिव राणा सहस्त्रांशु कुमार सुमन ने कड़ी नाराजगी जाहिर की है। क्षेत्रीय सचिव ने 27 फरवरी तक सभी परीक्षकों को प्राप्तांक सूची और एवार्ड उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

क्षेत्रीय सचिव ने प्रयोगात्मक परीक्षा में परीक्षक की जिम्मेदारी निभाने वाले सभी शिक्षकों को निर्देश दिए हैं कि जिनके द्वारा अभी तक प्रयोगात्मक परीक्षा के प्राप्तांक की सूची व एवार्ड क्षेत्रीय कार्यालय को नहीं भेजे गए हैं वे हर हाल में जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय से एवार्ड ब्लैंक प्राप्त कर उनके कार्यालय को 27 फरवरी तक उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। इस कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। क्षेत्रीय सचिव का पत्र प्राप्त होने के बाद जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार वर्मा ने जिले में प्रयोगात्मक परीक्षा के रूप में जिम्मेदारी निभाने वाले सभी परीक्षकों को निर्देशों का पालन करते हुए 27 फरवरी तक प्राप्तांक की सूची व एवार्ड ब्लैंक क्षेत्रीय कार्यालय को डाक व वाहक द्वारा भेजने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें