फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षाः केंद्रों को नकलविहीन बनाने के दावों की खुलेगी हकीकत, शुरू हुआ परीक्षण

Fri, 17 Jan 2020 04:58 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
यूपी बोर्ड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा के दौरान केंद्रों पर नजर रखने के लिए राजकीय इंटर कॉलेज (जीआईसी) शाहगंज में जनपदीय पर्यवेक्षण प्रकोष्ठ बनाया गया है। प्रत्येक परीक्षा केंद्र की वेबकास्टिंग होनी है। इसके लिए सभी केंद्रों का परीक्षण होना है।
विज्ञापन


परीक्षा केंद्रों की वेबकास्टिंग के परीक्षण के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) की ओर से कार्यक्रम जारी किया गया है। जिले में चालू शैक्षणिक सत्र की परीक्षा के लिए 158 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। प्रत्येक दिन में 20-20 केंद्रों के केंद्र व्यवस्थापकों/प्रधानाचार्यों को बुलाया गया है।

17 से जांच शुरू होगी और 24 जनवरी तक चलेगी। आखिरी दिन 18 केंद्रों को जांच के लिए बुलाया गया है। प्रत्येक दिन सुबह 10 से दोपहर 12 तक 10 परीक्षा केंद्रों और दोपहर एक से तीन बजे तक 10 केंद्रों का परीक्षण किया जाना है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

केंद्र व्यवस्थापकों को 16 जनवरी को निर्देश दिया गया है कि उन्हें निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जीआईसी, शाहगंज पहुंचना है। अपने साथ डीवीआर का आईपी एड्रेस, उसकी यूजर आईडी और पासवर्ड ले जाना होगा। इन्हें अपनी वेबकास्टिंग करवाया जाना सुनिश्चित करना है। इसके लिए हाईस्पीड ब्राडबैंड की व्यवस्था जरूरी है।

इसका प्रमाणपत्र भी उपलब्ध कराना होगा। बोर्ड परीक्षा 18 फरवरी से शुरू होनी है। इससे पहले सारी तैयारियां सुनिश्चित करनी हैं। जनपदीय पर्यवेक्षण प्रकोष्ठ को राज्य स्तरीय प्रकोष्ठ से जोड़ा जाना है। 20 जनवरी को इसका भी लाइव होना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें