उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षाओं की तैयारियों में अब तेजी आ गई है। जनपद में हाईस्कूल परीक्षा के लिए दो लाख 20 हजार उत्तर-पुस्तिकाएं पहुंच चुकी हैं। इसी सप्ताह इंटरमीडिएट की करीब दो लाख उत्तर-पुस्तिकाएं आना बाकी है। नकल रोकने के लिए बोर्ड ने हर उत्तर-पुस्तिका पर अलग-अलग कोड अंकित है। उत्तर पुस्तिकाओं की खासियत है कि उन्हें धागे से सिला गया है। पिन लगी होने पर पेज बदले जाने की शिकायतों के कारण बोर्ड ने इस बार यह कदम उठाया है।
आगामी 24 अप्रैल से यूपी बोर्ड की परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। जनपद में 113 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इस बार 84 हजार परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। बोर्ड की उत्तरपुस्तिकाओं को पीडी जैन इंटर कॉलेज कॉलेज में कड़ी सुरक्षा में रखा गया है। हाईस्कूल की परीक्षा के लिए करीब दो लाख 24 हजार उत्तर पुस्तिकाओं की डिमांड भेजी गई थी। उनमें दो लाख 20 हजार उत्तर-पुस्तिकाएं पहुंची हैं। वहीं इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए दो लाख उत्तर-पुस्तिकाओं की डिमांड भेजी है।
फिरोजाबाद: नए वित्तीय वर्ष में चहुंमुखी विकास कार्यों पर नगर निगम प्रशासन का फोकस, मेयर ने गिनाईं योजनाएं
यह जल्द ही आने की उम्मीद है। अभी तक परीक्षा में पिन लगी कॉपियां प्रयोग में आती रही हैं। इन कॉपियों की पिन निकालकर पेज बदल दिए जाते थे। इसे रोकने के लिए कॉपियों की धागे से सिलाई की गई है। इससे पेजों को निकालना आसान नहीं होगा। परीक्षा के बाद कॉपियों का संकलन करने के लिए तीन केंद्र बनाए गए हैं।