फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: फर्नीचर नहीं तो कहीं भरा गंदा पानी...यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्रों पर आ रहीं आपत्तियां, DIOS ने ये कहा

Wed, 24 Dec 2025 11:20 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए केंद्रों की सूची घोषित होने के बाद भी आपत्तियां आ रही हैं। कई केंद्र संचालक फर्नीचर न होने से अन्य अव्यवस्थाओं की शिकायत कर रहे हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक ने परीक्षा से पहले बुनियादी व्यवस्थाओं को दुरुस्त कराने का आदेश दिया है।
 
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले में बोर्ड परीक्षा के लिए 154 केंद्र घोषित किए गए है। स्कूलों में छात्र आवंटन व अन्य दिक्कतों के लिए ऑनलाइन आपत्तियां मांगी गईं। डीआईओएस चंद्रशेखर ने बताया कि 22 दिसंबर तक 59 आपत्तियां प्राप्त हुईं। इसमें एक आपत्ति छात्रों के स्कूल में छात्राओं का केंद्र बनाने की थी। इसके अलावा स्कूल में फर्नीचर न होना, गंदा पानी भरा होना और चहारदीवारी न होने की आपत्ति लगाकर केंद्र हटाने का अनुरोध किया गया। उन्होंने बताया कि सभी आपत्तियों का निस्तारण कर दिया गया है। परीक्षा से पहले बुनियादी सुविधाएं दुरुस्त करने को कहा गया है। परीक्षा केंद्र सूची में अब कोई परिवर्तन नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


वर्ष 2026
कुल छात्र- 1,21,922 परीक्षा केंद्र-154
हाईस्कूल

संस्थागत             व्यक्तिगत
छात्र- 32512             44
छात्राएं- 27793             22
कुल -60305             66

इंटरमीडिएट
संस्थागत            व्यक्तिगत
छात्र- 34874             541
छात्राएं- 25899             237
कुल - 60773 778
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें