फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: नहर में दिखा 10 फुट लंबा अजगर, वीडियो वायरल...ग्रामीणों में दहशत, वन विभाग से रेस्क्यू की मांग

Wed, 24 Dec 2025 11:16 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

 रजवाहा में अचानक एक कई फिट लंबा अजगर दिखाई दिया, जिसको देखकर ग्रामीण हैरान हो गए। अजगर की लंबाई करीब 8 से 10 फुट थी। 
 
विज्ञापन
नहर में दिखा अजगर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा-ग्वालियर रोड स्थित गांव बाद पर इरादतनगर रजवाहा में अचानक एक कई फिट लंबा अजगर दिखाई दिया, जिसको देखकर ग्रामीण हैरान हो गए। अजगर की लंबाई करीब 8 से 10 फुट थी। ग्रामीणों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। ग्रामीण नितेश सिंह ने बताया कि अजगर दोपहर से शाम तक नहर में दिखाई दिया। इसके रेस्क्यू के लिए उन्होंने वन विभाग के हेल्पलाइन पर भी फोन किया लेकिन अजगर को नहीं पकड़ा गया। वह नहर में ही है। नहर के आसपास कई घर बने हुए हैं। इससे ग्रामीणों में दहशत है। ग्रामीण जयपाल सिंह, मेहताब सिंह, विष्णु चाहर, सुशील कुमार, अभिषेक सिंह, ओंकार सिंह, विनोद चाहर, जितेंद्र सिंह आदि ने सर्च ऑपरेशन चलाकर अजगर को पकड़ने की मांग की है। 
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें