फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा 2026: कंट्रोल रूम का किया ट्रायल, जोड़े गए परीक्षा केंद्र; बेहद सख्त होगी निगरानी

Tue, 20 Jan 2026 09:16 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 की निगरानी लखनऊ और मेरठ से भी होगी। इसके लिए परीक्षा केंद्र को कंट्रोल रूम से जोड़ा गया है। 
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा: डीआईओएस कार्यालय में कंट्रोल रूम सक्रिय - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा में नकल रोकने के लिए राजकीय इंटर कॉलेज में जिले का कंट्रोल रूम बनाया गया है। कंट्रोल रूम से सोमवार को सभी केंद्रों को जोड़कर ट्रायल किया गया। लखनऊ और मेरठ के कंट्रोल रूम से भी परीक्षा केंद्रों पर निगरानी की जाएगी।
विज्ञापन


प्रयोगात्मक परीक्षा पर भी सीसीटीवी कैमरों से नजर रखने का शासन ने आदेश दिया है। इसकी तैयारी में जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय लगा हुआ है। जिला विद्यालय निरीक्षक चंद्रशेखर ने बताया कि कंट्रोल रूम में 6 कंप्यूटर सिस्टम लगाए गए। इनका लाइट टेस्ट किया गया। इंटर की प्रयोगात्मक परीक्षा 24 जनवरी से 1 फरवरी तक आयोजित की जाएंगी। कैमरों से निगरानी रखी जाएगी। सूचनाओं के संकलन के लिए कंट्रोल रूम का दूरभाष नंबर 9997156949 जारी कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन



कंट्रोल रूम में लगाई ड्यूटी
डीआईओएस के स्तर से कंट्रोल रूम में शिक्षक और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। कंट्रोल रूम प्रभारी के उदयमान सिंह, प्रधानाचार्य, राजकीय इंटर कॉलेज रायभा और सह-प्रभारी मुनेश कुमार,राजकीय हाईस्कूल चित्राहाट बाह को तैनात किया गया है। इसके अलावा बीनू , मोनिका , सबीना, पंकज कुमार, प्रदीप कुमार, रूपेंद्र सिंह, मनीष कुमार शर्मा, रत्नेश कुमार, राजेश कुमार और शुभम की ड्यूटी लगी है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें