कोरोना महामारी का असर इस वर्ष हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं में भी देखने को मिलेगा। इस वर्ष परीक्षाएं उचित शारीरिक दूरी के तहत कराई जाएंगी। इस बार विगत वर्ष के मुकाबले 29 से अधिक परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
मथुरा जनपद में यूपी बोर्ड ने बोर्ड परीक्षाओं के लिए विगत वर्ष 113 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। वहीं इस वर्ष 142 विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया है। इनमें राजकीय सहायता प्राप्त 70 और 65 वित्तविहीन विद्यालय शामिल हैं। किसी केंद्र पर आपत्ति होने पर 30 जनवरी तक शिकायत की जा सकती है। सभी आपत्ति के बाद डीएम की अध्यक्षता में कमेटी परीक्षा केंद्रों पर विचार करेगी और अंतिम मोहर लगाएगी। डीआईओएस डॉ. राजेंद्र सिंह ने बताया कि जिले में 142 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। कुछ परीक्षा केंद्र बिना मानकों के बन गए हैं। आपत्ति मांगी गई है। परीक्षा केंद्रों पर डीएम की अध्यक्षता वाली कमेटी अंतिम निर्णय लेगी।
ये भी पढ़ें : Corona Virus In Agra: ताजनगरी में 172वीं मौत, शुक्रवार को तीन नए मरीज भी मिले
डिबार सूची में शामिल विद्यालय
सेठ प्रेमसुखदास भगत इंटर कॉलेज फरह, शिवचरन इंटर कॉलेज पाली डूंगर, महार्षि दयानंद इंटर कॉलेज राल, चौधरी दुलीचंद इंटर कॉलेज नेरा, किसान इंटर कॉलेज राल, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तुमौला छाता, श्रीगिर्राज बाबा सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शाहपुर, लक्ष्य इंटर कॉलेज छाता, पंडित मधुसूदन इंटर कॉलेज गोकुल, श्रीमती सावित्री देवी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मनीकाबांस, हरिया इंटर कॉलेज मुड़सेरस को डिबार की सूची में शामिल किया गया है।
ये भी पढ़ें : कासगंज: जमीनी विवाद में भाई ने भाई को गोली मारकर उतारा मौत के घाट
शिकायतों के बाद लेखाकार को हटाया
वित्त एवं लेखाधिकारी कार्यालय में काफी समय से एक ही पटल पर तैनात बाबू कैलाश चंद्र शर्मा को शिकायतों के चलते वित्त एवं लेखाधिकारी ने हटा दिया है। अब उनके स्थान पर ओमप्रकाश यादव को प्रभार सौंपा गया है।