फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board Compartment Result: बेटियों ने मारी बाजी, हाईस्कूल में 99.10% तो इंटर में 81.41% पास; देखें परिणाम

Tue, 18 Aug 2026 08:55 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

यूपी बोर्ड ने 2026 की हाईस्कूल इंप्रूवमेंट/कंपार्टमेंट और इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है, जिसमें बालिकाओं ने एक बार फिर बेहतर प्रदर्शन किया। आगरा में हाईस्कूल के 229 और इंटरमीडिएट के 257 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जिनमें क्रमशः 98.95% और 79.29% परीक्षार्थी सफल हुए।
विज्ञापन
UP Board Result Out - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश ने वर्ष 2026 की हाईस्कूल इंप्रूवमेंट/कंपार्टमेंट और इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। राज्य स्तर पर दोनों परीक्षाओं में उत्तीर्ण होने वाले परीक्षार्थियों की संख्या अधिक रही। हाईस्कूल में बालिकाओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 99.10 रहा वहीं 98.91 प्रतिशत बालक पास हुए। इसी प्रकार इंटरमीडिएट में भी 81.41 प्रतिशत बालिकाएं और 77.39 प्रतिशत बालकों को सफलता मिली।
विज्ञापन


आगरा में हाईस्कूल के 252 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें 229 परीक्षा में शामिल हुए। वहीं इंटरमीडिएट में 291 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 257 ने परीक्षा दी। हाईस्कूल में 23 और इंटरमीडिएट में 34 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। बोर्ड के अनुसार हाईस्कूल में 98.95 प्रतिशत और इंटरमीडिएट में 79.29 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए।

यहां जांचें परिणाम : विद्यार्थी अपना कंपार्टमेंट/इंप्रूवमेंट का परिणाम माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट upmsp.edu.in पर देख सकते हैं। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के लिए जनपद, परीक्षा वर्ष और रोल नंबर दर्ज करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें