फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियां शुरू, परीक्षा केंद्र बनाने के लिए विद्यालयों की मांगी जानकारी

Sun, 29 Nov 2020 12:14 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

  • जियो टैगिंग भी होगी, गलत जानकारी देने पर प्रधानाचार्य और प्रबंधक पर होगी कार्रवाई
  • वॉइस रिकॉर्डिंग कैमरे व 30 दिन तक डेटा सुरक्षित रखने वाली डीवीआर की करनी होगी व्यवस्था
विज्ञापन
यूपी बोर्ड - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी बोर्ड की परीक्षाओं की तैयारियां शुरू हो गई हैं। सेंटर के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू कर दिए हैं। इसमें मानकों की गलत जानकारी देने वाले स्कूल के प्रधानाचार्य और प्रबंधक पर कार्रवाई होगी। सेंटर बनाए जाने की सूची से भी बाहर कर दिया जाएगा।

विज्ञापन


स्कूलों का निरीक्षण कर टीम मानकों का सत्यापन करेगी। ऑनलाइन दी गई जानकारी गलत मिलती है तो टीम प्रधानाचार्य के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति करेगी। इस बार भी वॉइस रिकॉर्डिंग वाले सीसीटीवी कैमरे और 30 दिन तक रिकॉर्डिंग को सुरक्षित रखने वाली डीवीआर की व्यवस्था करनी होगी। स्कूलों की लोकेशन के लिए जियो टैगिंग होगी, जिसका मोबाइल एप परिषद की वेबसाइट पर अपलोड है। 


प्रधानाचार्य अपने स्कूल परिसर से आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करेंगे तो स्कूल की लोकेशन सीधे परिषद की वेबसाइट पर अपलोड हो जाएगी। आगरा के जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) रविंद्र सिंह ने बताया कि बोर्ड परीक्षा में सेंटर के लिए मानकों की जानकारी वेबसाइट पर अपलोड कर दी है।
विज्ञापन


सामूहिक नकल कराने वाले नहीं बनेंगे सेंटर

डीआईओएस ने बताया कि मानक पूरे न करने वाले स्कूल सेंटर नहीं बनेंगे। इसके अलावा सामूहिक नकल कराने वाले, सचल दल से अभद्रता करने, स्कूल में हंगामा और उपद्रव करने वाले भी सेंटर नहीं बनाए जाएंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें