उत्तर प्रदेश बार काउंसिल की अध्यक्ष दरवेश यादव (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
यूपी बार काउंसिल की अध्यक्ष दरवेश याद की हत्या कर दी गई। उनकी हत्या के बाद भाई पंजाब सिंह यादव का कहना है कि घटना की सीबीआई जांच होनी चाहिए। हर पहलू पर जांच हो, ताकि पूरी सच्चाई सामने आए।
पंजाब सिंह कहा कि फोन पर कहा कि उन्हें कुछ दिन पहले ही मनीष शर्मा की हरकतों के बारे में पता चला। दोनों साथ प्रैक्टिस करते थे, कभी कोई परेशानी की बात सामने नहीं आई।
कुछ दिन पहले पता चला कि मनीष ने अपना मकान बनाने के लिए दरवेश से काफी पैसा उधार लिया। इसके बाद लौटा नहीं रहा था। दरवेश और रिश्तेदारों ने पैसा देने के लिए कहा, तो साफ मना करने लगा था।