फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोक के बावजूद टूंडला में हुआ स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण

Sat, 12 Jan 2019 02:23 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टूंडला (फिरोजाबाद)
विज्ञापन
स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फिरोजाबाद के टूंडला में प्रशासन द्वारा रोक लगाने के बावजूद शनिवार को विश्व युवा दिवस पर स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण हो गया। चैयरमेन रामबहादुर चक ने प्रतिमा का अनावरण किया। इस मौके पर विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारी भी मौजूद रहे। 
विज्ञापन


पांच जनवरी को चेयरमैन रामबहादुर चक ने स्टेशन रोड पर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के सामने एबीवीपी की मांग पर स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा स्थापित कराई थ्थी। इस दौरान एसडीएम रामसूरत पांडेय ने बिना अनुमति के प्रतिमा लगाने का विरोध करते हुए काम बंद करा दिया था। 

इसके बावजूद पुलिस की मौजूदगी में पालिकाध्यक्ष ने जबरन प्रतिमा को स्थापित कराई थी। प्रतिमा स्थापित होने पर एसडीएम ने चेयरमैन को नोटिस भेजा था। नोटिस में तीन दिन के अंदर प्रतिमा हटाए जाने के निर्देश दिए गये थे। 
विज्ञापन


गुरुवार को नोटिस का समय समाप्त होने के बावजूद प्रतिमा को नहीं हटाया गया था। तब प्रशासनिक अधिकारियों ने आपत्त्त्ति जताते हुए मुकद्दमा कराए जाने की चेतावनी दी थी। 
विज्ञापन

प्रतिमा का अनावरण किया

शनिवार सुबह स्वामी विवेकानंद की जयंती विश्व युवा दिवस के अवसर पर एबीवीपी पदाधिकारी एवं नगर के हिंदू संगठन और समाजसेवी संगठनों एकत्रित हो गये। चेयरमैन रामबहादुर चक भी वहां पहुंच गये। 

उन्होंने प्रतिमा का अनावरण्ण करते हुए प्रतिमा पर फूलमालाएं पहनाईं। लोगों ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर स्वामी विवेकानंद के नारे लगाए। मामले में पालिकाध्यक्ष रामबहादुर चक से वार्ता करने का प्रयास किया गया, किंतु उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। 

उधर, एसडीएम टूंडला रामसूरत पांडेय ने कहा कि बिना अनुमति के प्रतिमा लगाए जाने पर नोटिस दिया गया था। प्रतिमा लगाने के मामले में चेयरमैन व अन्य के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराने के लिए जिलाधिकारी को स्वीकृति पत्र भेजा है।

उन्होंने कहा कि स्वीकृति आते ही मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। प्रतिमा लगाने के दौरान वीडियो में दिखने वाले चेयरमैन के साथ ही अन्य लोगों के विरुद्ध भी रिपोर्ट दर्ज करायी जायेगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें