फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मनाक: अराजकतत्वों ने आतंकी को ढेर करने वाले शहीद की प्रतिमा तोड़ी

Fri, 09 Nov 2018 05:04 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
शहीद श्याम सिंह की प्रतिमा तोड़ी
विज्ञापन
बाह क्षेत्र के गांव कोरथ के लांसनायक श्याम सिंह ने आतंकी को ढेर कर जम्मू कश्मीर में खुद को बलिदान कर दिया था। इसी सपूत के गांव में बने स्मारक में उसकी प्रतिमा अराजकतत्वों ने तोड़ दी। जिससे वीर सपूत के पिता और बेटा-बेटी आहत है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को कार्रवाई के लिए पत्र लिखा है। 
विज्ञापन


कोरथ गांव के सूबेदार उग्र सिंह के बेटे श्याम सिंह ने राष्ट्रीय राजपूताना रायफल्स के जवान के तौर पर वर्ष 2001 से 2003 तक जम्मू कश्मीर में तैनाती के दौरान एक आतंकवादी को ढेर कर अपनी बहादुरी का परिचय दिया था। इसके लिए उन्हें सम्मानित भी किया गया था। 

फतेहगढ़ सेंटर में तैनाती के दौरान 12 फरवरी 2010 को हादसे में शहीद हुए श्याम सिंह की याद में पिता उग्र सिंह, पत्नी गायत्री देवी ने गांव में स्मारक बनवाया था। दिवाली की रात अराजक तत्वों ने शहीद की प्रतिमा को तोड़ दिया। 
विज्ञापन


जानकारी होने पर पिता उग्र सिंह, बेटी राधिका, बेटा अक्षय प्रताप सिंह बेहद गुस्से में हैं। अराजक तत्वों की हरकत को लेकर दुखी परिवार ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से कार्रवाई की गुहार लगाई है। बताया जा रहा है कि अराजक तत्वों ने यह शर्मनाक हरकत की है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें