फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: एसआईआर बना चुनौती, अनमैप्ड और एएसडीडी मतदाताओं ने बढ़ाई प्रशासन की चिंता

Thu, 18 Dec 2025 02:42 AM IST
आगरा ब्यूरो अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

जिला निर्वाचन अधिकारी अरविंद बंगारी ने इस संबंध में बुधवार को सभी राजनीतिक दलों और एसआईआर से जुड़े अधिकारियों की बैठक बुलाई।
विज्ञापन
वोटर लिस्ट - फोटो : Istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की दूसरी बार मियाद बढ़ने के साथ ही प्रशासन की चिंता भी बढ़ गई है। वजह हैं सात लाख से अधिक अनमैप्ड और 8.47 लाख एएसडीडी यानी अनुपस्थित, मृतक, डुप्लीकेट और स्थानांतरित हो चुके मतदाता।
विज्ञापन


जिला निर्वाचन अधिकारी अरविंद बंगारी ने इस संबंध में बुधवार को सभी राजनीतिक दलों और एसआईआर से जुड़े अधिकारियों की बैठक बुलाई। कहा कि मृतक, अनुपस्थित, डुप्लीकेट और स्थानांतरित मतदाताओं की सूचियां सार्वजनिक स्थलों पर चस्पा कर दी गई है। राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट को उपलब्ध कराई गई हैं। इस संबंध में किसी को आपत्ति हो तो सुधार कराएं। अन्यथा एएसडीडी की सूची को प्रमाणित करें।

दूसरी तरफ जिले में 36 लाख मतदाता हैं। जिनमें 27.53 लाख मतदाताओं के फॉर्म डिजिटाइज्ड हुए हैं। इनमें करीब 20 लाख मतदाताओं की मैपिंग 2003 की मतदाता सूची से हो सकी है। करीब सात लाख मतदाता ऐसे हैं जिनकी मैपिंग नहीं हुई। उन मतदाताओं को सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नोटिस जारी करेंगे। उन मतदाताओं को दस्तावेज प्रस्तुत करने पड़ेंगे।
विज्ञापन


जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से सहयोग की अपील की। सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को मैपिंग प्रतिशत बढ़ाने और एएसडीडी मतदाताओं को सत्यापन के निर्देश दिए हैं। 26 दिसंबर तक एसआईआर फॉर्म जमा कराने का मतदाताओं के पास मौका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें