कोसीकलां। एसडीएम ने सोमवार को नगर में चेकिंग अभियान चलाया। बिना मास्क घूमने वाले एवं सामाजिक दूरी का पालन न करने वाले दुकानदारों के चालान काटकर वीडियोग्राफी कर 18 से जुर्माना वसूल किया। आलम यह है कि पुलिस सख्ती कर जुर्माना वसूल रही है, फिर भी लोग सेहत के प्रति फिक्रमंद नहीं लग रहे हैं।
एसडीएम हनुमान प्रसाद, सीओ जगदीश कालीरमन, ईओ पूर्णिमा, लेखाधिकारी योगेन्द्र रावत आदि ने कर्मचारियों एवं पुलिस फोर्स के साथ नगर के प्रमुख बाजारों में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान बिना मास्क ही सड़कों पर घूम रहे, सामाजिक दूरी का पालन न करने वाले दुकानदारों एवं वाहन चालकों के चालान काटे।
दोपहिया व चौपहिया वाहन चालकों को रोककर हिदायत भी दी। एसडीएम हनुमान प्रसाद ने बताया कि मास्क संक्रमण को फैलने से रोकता है फिर भी लोग सड़कों पर बिना मास्क निकल रहे है। ऐसे लोगों का चालान काटा जा रहा हैं।