फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri: प्रैक्टिकल देने जा रहे छात्र को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौत से परिजनों में मचा कोहराम

Sat, 11 Jan 2025 12:11 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संंवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

बेवर में सुबह के समय स्कूल में प्रैक्टिकल देने जा रहे छात्र को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। हादसे में छात्र की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 
 
विज्ञापन
प्रैक्टिकल देने जा रहे छात्र को अज्ञात वाहन ने रौंदा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के बेवर में शनिवार सुबह थाना क्षेत्र के फर्रुखाबाद रोड पर काली नदी के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से प्रैक्टिकल देने जा रहे 16 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
विज्ञापन




मामले के अनुसार आशुतोष गुप्ता उर्फ कोमिल पुत्र नीरेश कुमार गुप्ता निवासी मदनपुर थाना मोहम्मदाबाद क्षेत्र के कपिलमुनि महाविद्यालय में पढ़ता था। शनिवार को सुबह प्रैक्टिकल देने जा रहा था। 10:00 बजे के लगभग काली नदी पुल पार करते ही दहेड़ गांव के सामने अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। घटना में गंभीर रूप से घायल आशुतोष 16 वर्ष की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। घटना की सूचना पर सीएचसी पहुंचे परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। पिता मदनपुर में किराने की दुकान चलाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें