फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: अज्ञात चोरों ने ट्रांसफॉर्मर से लाखों का तेल-तांबा किया चोरी

Thu, 20 Mar 2025 12:44 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमांपुर। कस्बा के पुराना सहावर रोड स्थित विद्यासागर कॉलोनी के पास विद्युत विभाग के 250 केवीए के ट्रांसफार्मर में कॉपर कॉयल और तेल की चोरी कर ली गई। जब काफी देर तक बिजली आपूर्ति बाधित रही तो स्थानीय लोगों ने विद्युत निगम को सूचना दी। जांच में चोरी का पता चला। एसडीओ ने अज्ञात चोरों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। एसडीओ गौरव शर्मा ने बताया कि अमांपुर के पुराना सहावर रोड पर विद्यासागर काॅलोनी के स्थानीय निवासियों ने मंगलवार रात से बिजली आपूर्ति न होने की जानकारी दी। सूचना पर वह टीम के साथ मौके पर पहुंचे तो चोरी का पता चला। अज्ञात चोर वहां लगे 250 केवीए के ट्रांसफार्मर में से तेल और तांबे की काॅयल चोरी कर ले गए थे। घटना की सूचना पर पुलिस भी माैके पर पहुंच गई। एसडीओ ने बताया की पूर्व में कस्बा सहावर में भी दो ट्रांसफार्मरों से लाखों रुपये का तेल और तांबा चोरी हुआ था। ट्रांसफार्मर से चोरी की यह एक महीने में तीसरी घटना है। उन्होंने बताया कि अमांपुर में चोरी की घटना में निगम को लगभग छह लाख रुपये का नुकसान हुआ है। इधर क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बंद होने से लोग परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें