जिला अस्पताल में चिकित्सक से परामर्श लेते पीडि़त
- फोटो : संवाद
कासगंज। अमृत भारत योजना में पौने दो वर्ष बाद भी जंक्शन पर निर्माण कार्य धीमी गति से चल रहा है। जंक्शन पर एस्केलेटर निर्माण की अभी शुरुआत भी नही हुई है वहीं फुट ओवर ब्रिज का फाउंडेशन का निर्माण ही हो सका है। स्टेशन पर करीब 20 प्रतिशत ही निर्माण अभी तक हुआ है। जंक्शन पर निर्माण कार्य पूरा न होने से यात्रियों को आवागमन में परेशानी होती है। करीब 35.28 करोड़ रुपये निर्माण कार्य होना है। जंक्शन का अमृत भारत योजना में चयन मई 2023 में हुआ था। रेलवे ने निर्माण कार्य के लिए 35.28 करोड़ रुपये स्वीकृत किए थे। जून 2023 में रेलवे द्वारा स्टेशन पर निर्माण कार्य कराने के प्रयास शुरू किए गए। स्टेशन पर फुटओवर ब्रिज, एस्केलेटर, वेटिंग हॉल, पार्किंग, लिफ्ट, वीआईपी शौचालय, कैफेटेरिया, कोच डिस्प्ले , साइनेज, हाईमस्ट लाइट, सीसी टीवी कैमरा सहित अन्य कार्य जंक्शन पर होने है। अमित कुमार, राजकुमार ,मयंक कुमार ने बताया कि रेलवे द्वारा स्टेशन पर भवनों को तोड़ने के बाद उनका निर्माण कार्य अभी तक शुरू नहीं किया गया है। फुटओवर ब्रिज निर्माण के लिए अभी तक फाउंडेशन का निर्माण हुआ है। वहीं एस्केलेटर का बनाने का कार्य अभी तक शुरू नही हुआ है। प्लेटफार्म संख्या 2 और 3 पर रेलवे ने शुरूआत की लेकिन प्लेटफार्म 4 और 5 पर निर्माण अभी शुरू नही हुआ है। स्टेशन पर अभी तक करीब 20 प्रतिशत ही कार्य हो पाया है। निर्माण कार्य पूरा न होने से स्टेशन पर आने जाने वाले यात्रियों को काफी परेशानी होती है। उन्होंने रेलवे से निर्माण कार्य में तेजी लाए जाने की मांग की है।