फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: कलक्ट्रेट के सामने कांग्रेस प्रत्याशी का होर्डिंग हटाने पर विवाद, कुंडौल में भी होर्डिंग फाड़ा

Sat, 05 Feb 2022 06:00 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आगरा में मतदान की तारीख नजदीक आते ही राजनीतिक दलों में झंडे, होर्डिंग को लेकर वार शुरू हो गया है। कहीं होर्डिंग हटा दी गई तो कहीं फाड़ दी गई है। 
विज्ञापन
आगरा कलेक्ट्रेट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में मतदान की तारीख नजदीक आते ही राजनीतिक दलों में झंडे, होर्डिंग को लेकर वार शुरू हो गया है। कलेक्ट्रेट के सामने लगे कांग्रेस प्रत्याशी अनुज शर्मा के होर्डिंग को हटा दिया गया, जबकि इसी के पास सत्ताधारी दल के प्रत्याशी का होर्डिंग लगा हुआ है। उन्होंने निर्वाचन आयोग में शिकायत की है। दूसरी ओर, कुंडौल में भी कांग्रेस प्रत्याशी का होर्डिंग विपक्षियों ने फाड़ दिया।  

विज्ञापन


दक्षिण विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी के चुनाव एजेंट अमित सिंह ने आरोप लगाया कि उन्होंने नगरायुक्त के यहां से अनुमति लेकर व धनराशि जमा कराने के बाद कलेक्ट्रेट के सामने होर्डिंग लगवाया था। शुक्रवार को यहां होर्डिंग हटा दिया गया, जबकि दूसरे प्रत्याशी का होर्डिंग वहीं लगा हुआ है। उन्होंने इसकी शिकायत नगरायुक्त व निर्वाचन अधिकारी से की है। 

वहीं आगरा ग्रामीण सीट के तहत कुंडौल में लगे प्रत्याशी उपेंद्र सिंह के होर्डिंग को स्थानीय लोगों ने हटा दिया। प्रत्याशी के समर्थकों ने इसकी जानकारी दी। उधर, कमला नगर में भी कांग्रेस का झंडा लगाने पर गुरुवार को विवाद हो गया था। कांग्रेस प्रत्याशी विनोद बंसल का आरोप है कि कुछ लोग पार्टी के झंडे नहीं लगाने दे रहे, ऐसी शिकायत आ रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें