फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजाबादः घर के बाहर सो रहे दरोगा का गला काटकर हत्या करने का प्रयास

Fri, 20 Sep 2019 05:34 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
विज्ञापन
रिटायर्ड दरोगा पर हुए जानलेवा हमले के बाद मौके पर मौजूद परिवारीजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गुरुवार की रात्रि थाना खैरगढ़ के नगला हिम्मतपुर में रिटायर्ड दारोगा के गले पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। वह लहूलुहान होकर बचाव को चीखते हुए भागे तो हमलावर छत के रास्ते से भागने में सफल हो गया। घायल को आगरा रेफर कर दिया। उप निरीक्षक के बेटे ने थाना पुलिस को ही तहरीर दी है। 
विज्ञापन


थाना खैरगढ़ के नगला हिम्मत निवासी यशपाल सिंह राघव (66) पुत्र भोला सिंह राघव पुलिस विभाग में उप निरीक्षक पद से रिटायर्ड हो जाने के बाद से परिवार के साथ गांव में रहते हैं। 

गुरुवार रात्रि करीब 12.30 बजे यशपाल राघव के कमरे में एक युवक आया और उसने उनके ऊपर किसी भी धारदार हथियार से गर्दन पर जान से मारने की नीयत से ही हमला किया। उनकी चीख निकली। इसे सुनकर उनकी पत्नी चंद्रकांता देवी राघव बचाव को शोर मचाते हुए बाहर की ओर दौड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हमलावर युवक छत की ओर से तेजी से भागते हुए निकल गया। चंद्रकांता ने शोर मचाने के साथ ही ग्रामीण भी जाग गए। वह उसे खदेड़ने के लिए भी दौड़े लेकिन वह हाथ नहीं आ सका। परिजनों का कहना है हमला करने वाला युवक लाल रंग की शर्ट पहने था।

हमलावर के दोनों जूते मौके पर ही छूट गए हैं। घटना की जानकारी होने के बाद शिकोहाबाद सीओ अजय सिंह चौहान, एसएचओ खैरगढ़ जयेंद्रसिंह मौर्य सहित काफी फोर्स पहुंच गया। उन्होंने मौके से जांच पड़ताल की है। घायल यशपाल के बेटा संजय राघव ने पुलिस को अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। 

रिटायर्ड दारोगा यशपाल राघव पर जानलेवा हमला धारदार हथियार से किया है। इस मामले में पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर जांच करके कार्रवाई की जाएगी। परिवारीजनों से पूछताछ की जा रही है। -अजय चौहान सीओ शिकोहाबाद
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें