सहावर। गंजडुंडवारा मार्ग पर ग्राम एगामा के निकट सड़क किनारे अज्ञात युवक का शव मिला है। पुलिस उसके शिनाख्त के प्रयास कर रही है। ग्राम एगमा के निकट सड़क किनारे शव होने की जानकारी जब लोगों को हुई तो लोग एकत्रित हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने उसके बारे में जानकारी की, लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। कोतवाली प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि सोशल मीडिया की मदद से शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। आस-पास के थानों से भी गुमशुदगी की जानकारी की जा रही है। शव का पंचनामा करने की कार्रवाई की गई है।