फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: गृह क्लेश में ट्रेन से कटकर युवक ने की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। मथुरा रेल मार्ग पर बृहस्पतिवार की सुबह युवक ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। उसका शव ग्राम नदरई के समीप मिला। आत्महत्या के पीछे गृह क्लेश कारण बताया जा रहा है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला जय जय राम के रामबली कालोनी निवासी प्रशांत सक्सेना (22) ने ग्राम नदरई के समीप ट्रेन के आगे कूद कर जान दें दी। जब उसका शव लोगों ने ट्रैक पर पड़ा देखा तो सूचना पुलिस को दी गई। उसके पास मिले आई कार्ड से उसकी पहचान की गई। परिजन ने बताया कि प्रशांत एक दिन पूर्व मामूली बात को लेकर घर से नाराज होकर चला गया था। काफी खोजबीन की गई, लेकिन पता नहीं लगा। कोतवाली प्रभारी हरिभान सिंह राठौर ने बताया कि शव क्षत विक्षत अवस्था में मिला है। गृह क्लेश के कारण आत्महत्या करने की जानकारी हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें