फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मयंक-देव की विस्फोटक पारियों से विश्वविद्यालय की टीम जीती

विज्ञापन
क्रिकेटर मयंक
विज्ञापन
आगरा। उत्तर क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय क्रिकेट टूर्नामेंट में मयंक तिवारी और देव अचल ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा को आठ विकेट से जीत दिलाई। गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय के खिलाफ मयंक ने महज 41 गेंदों पर नाबाद 80 रन की तूफानी पारी खेली। वहीं देव ने 53 गेंदों में 83 रन बनाए।
विज्ञापन

लखनऊ के एनईआर क्रिकेट स्टेडियम, ऐशबाग में मंगलवार को खेले गए मुकाबले में इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट पर 180 रन बनाए। जवाब में आगरा विश्वविद्यालय की टीम ने 18.4 ओवर में दो विकेट खोकर 183 रन बनाते हुए लक्ष्य हासिल कर लिया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी आगरा की आंबेडकर विश्वविद्यालय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। दीपांशु अत्री 12 और जय कुमार चार रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद कप्तान मयंक तिवारी ने देव अचल सिंह के साथ मोर्चा संभाला। दोनों ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम को जीत तक पहुंचा दिया। मयंक ने अपनी नाबाद 80 रन की पारी में नौ चौके और पांच छक्के लगाए।
विज्ञापन

देव ने 53 गेंदों पर 84 रन की नाबाद पारी खेली। उन्होंने 13 चौके और दो छक्के लगाए। दोनों बल्लेबाजों के बीच हुई शानदार साझेदारी ने आगरा विश्वविद्यालय को आसान जीत दिला दी। गेंदबाजी में आगरा विश्वविद्यालय की ओर से अनुराग बंसल ने 23 रन देकर दो विकेट हासिल किए। आदित्य पांडेय, दीपांशु अत्री और विवेक मौर्य को एक-एक सफलता मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें