फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात दिन आगे खिसक सकती हैं मुख्य परीक्षाएं

Fri, 26 Feb 2016 02:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
डा. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षाओं के सात दिन आगे खिसकने की पूरी संभावना है। सूत्र बताते हैं कि परीक्षाएं अब आठ मार्च से कराई जाएंगी। इसकी विधिवत घोषणा होना बाकी है। परीक्षा सहायक सतेंद्र के हत्यारोपी की गिरफ्तारी की मांग के लिए कर्मचारी हड़ताल पर रहे। इससे परीक्षा की तैयारी नहीं हो सकी। गुरुवार को कुलपति ने खंदारी कैंपस स्थित आवास पर मीटिंग में अफसरों से पूछा तो सबने तैयारी अधूरी बताई। अभी तक 150 से अधिक कालेजों की फीस जमा नहीं हुई है। ऐसे करीब सवा चार लाख विद्यार्थी हैं। वहीं 12 कालेजों की 2015 सत्र की फीस बकाया है। फीस वसूलने और सत्यापन के लिए कुलपति ने पांच सदस्यीय कमेटी बना दी है। इसमें वित्ताधिकारी अनूप चंद सिंह, परीक्षा नियंत्रक केएन सिंह, डा. विपिन अग्रवाल, डा. यशपाल सिंह, डा. एके सिंह हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें