फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: विवि का यूनिफेस्ट आज से, 27 तरह की होंगी प्रतियोगिताएं

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय का यूनिफेस्ट-2026 का शुभारंभ आज से हो रहा है। यह तीन दिन तक चलेगा, जिसमें 27 तरह की प्रतियोगिता होंगी। अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. भूपेंद्र स्वरूप शर्मा ने बताया कि इसमें विभिन्न कॉलेजों की विद्यार्थी शामिल होंगे। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय, तृतीय, चतुर्थ और पांचवें स्थान पाने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। कुलपति प्रो. आशु रानी ने बताया कि यूथ फेस्टिवल के जरिये विद्यार्थियों की पढ़ाई के अलावा अन्य छिपी प्रतिभाओं को मंच मिलेगा। समारोह के पोस्टर का बुधवार को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने विमोचन किया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें