आगरा। विजिलेंस ने जागरूकता सप्ताह की शुरूआत की है। इसमें विभिन्न सरकारी विभागों में पंफलेट चस्पा किए जा रहे हैं। आगरा सहित 8 जिलों की तहसीलों, शिक्षा, विकास प्राधिकरण एवं स्वास्थ्य विभाग में पोस्टर लगाने के साथ ही लाउडस्पीकर से एलान कराया जा रहा है। एसपी विजिलेंस राजकुमार ने बताया कि सरकारी विभागों में पोस्टर लगवाकर जागरूक किया जा रहा है। इसमें लिखा जा रहा है कि घूस मांगने वालों की शिकायत 9454401866, 9454404853, 9454401864 पर की जा सकती है। आगरा सेक्टर में फिरोजाबाद, मथुरा, मैनपुरी, अलीगढ़, हाथरस, कासगंज और एटा आते हैं। कई विभागों में टीम कार्रवाई कर चुकी है। भ्रष्टाचारियों को जेल भेजा गया है।