कासगंज/गंजडुंडवारा। डा. बीआर आंबेडकर विश्वविद्यालय की परीक्षाएं जनपद में दो नोडल केंद्रों पर आयोजित की गई।
तीनों पालियों में हुई परीक्षा में 20 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहें। नोडल केंद्र गंजडुंडवारा पीजी कालेज पर 9 महाविद्यालयों की परीक्षाएं हुई। जिनमें बीएससी एवं बीए के 1574 परीक्षार्थी शामिल हुए। 1261 छात्र एवं 213 छात्राएं शामिल रहीं। तीनों ही पाली में 20 परीक्षार्थी परीक्षा देने नहीं पहुंचे। नोडल केंद्र प्रभारी डा. विनोद कुमार गुप्ता ने परीक्षाओं का निरीक्षण किया। नोडल केंद्र केए कालेज में तीनों पालियों में 190 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। संवाद