फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय: सामने आई अनदेखी, सेमेस्टर वाले पाठ्यक्रमों को नहीं किया कम

Tue, 15 Dec 2020 09:43 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला,आगरा
विज्ञापन
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय अभी तक मुख्य परीक्षा वाले पाठ्यक्रमों को कम करने की प्रक्रिया में लगा हुआ है, सेमेस्टर वाले पाठ्यक्रमों पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जबकि सभी पाठ्यक्रमों को 25 फीसदी कम किया जाना है।
विज्ञापन


सेमेस्टर पाठ्यक्रमों के छात्र-छात्राओं की पढ़ाई अक्तूबर और नवंबर से ही कराई जा रही है। इनकी परीक्षा भी मुख्य परीक्षा से पहले होनी है। कुछ संस्थानों के निदेशक व विभागाध्यक्षों ने विश्वविद्यालय के अधिकारियों से सेमेस्टर वाले पाठ्यक्रमों (बीबीए, बीसीए, बीएससी होम साइंस, एमएससी कंप्यूटर साइंस, पीजीडीसीए, एमएससी माइक्रोबायोलॉजी, एमएससी बायोटेक, बीपीई, बीपीएड, एमएसडब्ल्यू आदि) को कम करने के लिए बोर्ड ऑफ स्टडीज की बैठकें कराने के लिए कहा। इस दिशा में कदम नहीं उठाए गए।


कुलपति ने विभिन्न विभागों को अपने स्तर पर ही पाठ्यक्रम कम करने को कहा। लेकिन, लिखित में कुछ न होने से 25 फीसदी पाठ्यक्रम कम किए जाने की दिशा में काम शुरू नहीं किया गया है। गत सत्र के पाठ्यक्रम से ही छात्र-छात्राओं को पढ़ाया जा रहा है।
विज्ञापन


सोमवार से शुरू हो जाएगा काम
सेमेस्टर वाले पाठ्यक्रमों को भी 25 फीसदी कम करने का निर्देश आवासीय परिसर स्थित संस्थानों के विभिन्न विभागों को दिया गया है। विभाग जो पाठ्यक्रम हटाएंगे, उसकी जानकारी संबद्ध कॉलेजों को भी दे दी जाएगी। सोमवार से इस पर काम शुरू हो जाएगा। -प्रो. अशोक मित्तल, कुलपति
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें