फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवि: 30 जून तक घोषित कर दिए जाएंगे परिणाम

Fri, 14 Apr 2017 01:05 AM IST
विवि: 30 जून तक घोषित कर दिए जाएंगे परिणाम
विज्ञापन
विवि: 30 जून तक घोषित कर दिए जाएंगे परिणाम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
 डा. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय में चार माह का कार्यकाल पूरा करने पर गुरुवार को कुलपति डा. अरविंद कुमार दीक्षित ने उपलब्धियां गिनाईं। भविष्य की योजनाआें को बताया। उन्हाेंने बताया कि 30 जून तक मुख्य परीक्षाओं के सारे परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। आगामी सत्र में शैक्षणिक कैलेंडर का अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा।
विज्ञापन

विवि के खंदारी परिसर स्थित गेस्ट हाउस में कुलपति ने बताया कि उनकी सबसे बड़ी उपलब्धि विश्वविद्यालय से जुड़े लोगाें में निराशा का भाव खत्म करना है। अच्छे कार्यों में हर कोई सहयोग देना चाह रहा है। ओएमआर शीट पर आधारित परीक्षा कराने का अच्छा परिणाम मिल रहा है। चालू सत्र में मुख्य परीक्षा का शुल्क 83 करोड़ रुपये विश्वविद्यालय में जमा हो चुका है। बचे 10 करोड़ रुपये जमा कराने का प्रयास किया जा रहा है। ऑनलाइन वेरीफिकेशन की प्रक्रिया शुरू की गई है। वार्ता में डा. गिरजाशंकर शर्मा, डा. लवकुश मिश्रा और डा. संजीव कुमार मौजूद रहे।  
विज्ञापन


अब तक ये कार्य किए
- लॉ की परीक्षाएं सात जनवरी तक चलीं, 13 से 31 जनवरी के बीच परिणाम जारी कर दिया गया।
- छात्र दरबार व विवि वेबसाइट पर डायरेक्ट टू वीसी लिंक के जरिये 5000 लोगाें से बात की।
- कुलपति ने छात्रों, महाविद्यालयों के प्राचार्यों से सीधा संवाद किया। समस्याएं निस्तारित कीं।
- आवासीय विभागों व संस्थानों में ट्यूटर-गार्जियन स्कीम लागू की गई। शिकायत पेटिका लगवाई।
- कालेज संबद्धता को पारदर्शी बनाने के लिए संबद्धता मेलों का आयोजन किया गया।
- नकल कराने के आरोप में 36 कालेजों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई, 14 को डिबार किया।

आगे की है ये योजना
- मुख्य परीक्षा के परिणाम 30 जून तक घोषित किए जाएं। विवि के पूर्व के अपूर्ण, विवादित परिणामों का निस्तारण।
- विभिन्न शैक्षणिक और व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में प्रवेश परीक्षा होगी। इनमें पीएचडी, एमफिल, एमएड भी शामिल।
- ललित कला संस्थान चार मंजिला बनेगा। कई विभाग शिफ्ट होंगे। अतिथि गृह और स्वीमिंग पूल बनेगा।  
- दीक्षांत समारोह के लिए 1500 लोगाें के बैठने के उद्देश्य से बहुउद्देश्यीय सभागार का निर्माण।
- शैक्षणिक कैलेंडर का अनुपालन, परीक्षा परिणामों में होने वाली गड़बड़ियों को दूर करने पर काम होगा।
- महाविद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता के लिए एकेडमिक स्क्वैड का गठन किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें