डा. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय आवासीय परिसर के छात्रसंघ चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशियों ने छात्र संगठनों को जोर का झटका दिया है। कुल 12 पदों में से छह पर निर्दलीय प्रत्याशी काबिज हुए। दो समाजवादी छात्रसभा (सछास) की शहर इकाई और दो सछास की जिला इकाई के हिस्से आए। एक पद पर एनएसयूआई और एक पर एबीवीपी का प्रत्याशी जीता।
एबीवीपी मुख्य पदों पर जगह नहीं बना पाई। उसके हिस्से केवल एक संकाय प्रतिनिधि का पद आया। तीन संकायों के प्रतिनिधि निर्विरोध निर्वाचित घोषित हो गए थे। यहां टक्कर कम थी। चार संकायों का चुनाव हुआ। प्रत्येक संकाय से दो-दो प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। एबीवीपी से अलग होकर कुछ छात्रों ने निर्दलीय पैनल बनाया था। इसमें अध्यक्ष पद के विजेता गौरव शर्मा और संयुक्त सचिव पद के विजेता चंद्रमोहन सिंह शामिल हैं। इस पैनल के प्रत्याशियों ने संकाय प्रतिनिधि का चुनाव भी जीता।
पद विजेता संगठन
अध्यक्ष गौरव शर्मा निर्दलीय
उपाध्यक्ष रजत मलिक एनएसयूआई
महासचिव लेखा रानी सछास (शहर इकाई के पैनल से)
संयुक्त सचिव चंद्रमोहन सिंह निर्दलीय
पुस्तकालय सचिव ललित त्यागी सछास (जिला इकाई के पैनल से)
जैव विज्ञान संकाय प्रतिनिधि आशीष यादव सछास (शहर इकाई के पैनल से)
अभियांत्रिकी संकाय प्रतिनिधि कुलदीप सोनकर एबीवीपी
विज्ञान संकाय प्रतिनिधि जितेंद्र कुमार निर्दलीय
ललित कला संकाय प्रतिनिधि शुभम चौधरी निर्दलीय
गृह विज्ञान संकाय प्रतिनिधि शिवाली गुप्ता (निर्विरोध) निर्दलीय
कला संकाय प्रतिनिधि सुखदेव (निर्विरोध) निर्दलीय
प्रबंधन संकाय प्रतिनिधि अथर्व त्रिवेदी (निर्विरोध) सछास (जिला)
------------------------
किसको मिले कितने वोट
अध्यक्ष पद
प्रत्याशी संगठन मत
गौरव शर्मा निर्दलीय 423
दुर्गेश कुमार यादव एनएसयूआई 277
शिवम दुबे सछास (शहर) 230
राहुल यादव सछास (जिला) 142
रश्मि एबीवीपी 139
रवि कुमार निर्दलीय 37
उपाध्यक्ष पद
प्रत्याशी संगठन मत
रजत मलिक एनएसयूआई 282
कीर्ति पांडेय सछास (जिला) 270
साक्षी अग्रवाल सछास (शहर) 243
दीप्ति गोयल एबीवीपी 186
तरुन यादव निर्दलीय 172
मो. हैदर अली निर्दलीय 74
महासचिव पद
प्रत्याशी संगठन मत
लेखा रानी सछास (शहर) 429
मोहित सोलंकी एबीवीपी 361
संजय सागर एनएसयूआई 306
राहुल सिकरवार सछास (जिला) 131
संयुक्त सचिव पद
प्रत्याशी संगठन मत
चंद्रमोहन सिंह निर्दलीय 333
पुष्पेंद्र सिंह तोमर एबीवीपी 306
सोहिल सछास (जिला) 203
ऋषभ बंसल सछास (शहर) 183
रविंद्र सिंह एनएसयूआई 149
पुस्तकालय सचिव
प्रत्याशी संगठन मत
ललित त्यागी सछास (जिला) 329
समर्थ खंडेलवाल एबीवीपी 319
उपेंद्र चौधरी निर्दलीय 315
विशाल सिंह सछास (शहर) 181
संकायों के परिणाम
जैव विज्ञान संस्थान में आशीष यादव को 95 और मनोज कुमार को 46 मत मिले। विज्ञान संकाय में जितेंद्र कुमार को 164 और मुवीन खान को 102 मत मिले। अभियांत्रिकी संकाय में कुलदीप सोनकर ने 150 और नरेंद्र सिंह ने 120 मत प्राप्त किए। ललित कला संकाय में शुभम चौधरी को 43 और रजत यादव को 22 मत प्राप्त हुए।