फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra University: विश्वविद्यालय में प्रवेश प्रकिया बंद...जल्द भरें परीक्षा फार्म, समर्थ पोर्टल से करें आवेदन

Fri, 31 Oct 2025 11:38 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

डाॅ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया अब पूरी तरह बंद हो चुकी है। इसके साथ ही परीक्षा की तैयारियां शुरू कर दी गईं हैं। परीक्षा फार्म भरने के लिए भी छात्र-छात्राओं के लिए पास कुछ ही समय बचा है।
विज्ञापन
आगरा विश्वविद्यालय। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय प्रशासन ने परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 2 नवंबर कर दी है। 33 प्रतिशत सीट वृद्धि के बाद पहले यह तिथि 30 अक्तूबर तय थी। उधर, महाविद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया पूरी तरह बंद कर दी गई है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय से संबद्ध सभी महाविद्यालयों के स्नातक के प्रथम, तृतीय और पंचम सेमेस्टर और परास्नातक के प्रथम और तृतीय सेमेस्टर के विद्यार्थी अब 2 नवंबर तक अपने परीक्षा फॉर्म भर सकेंगे। 

परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि नई शिक्षा नीति (एनईपी) के तहत विभिन्न पाठ्यक्रमों में करीब दो लाख छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। बुधवार तक करीब 80 हजार विद्यार्थियों ने आवेदन नहीं किया था। तिथि बढ़ने से अब इन छात्रों को मौका मिलेगा। समर्थ पोर्टल के जरिये परीक्षा फाॅर्म भरे जा रहे हैं।
विज्ञापन


द्वितीय सप्ताह में परीक्षाएं
स्नातक और परास्नातक स्तर की परीक्षाएं नवंबर के द्वितीय सप्ताह में आयोजित की जानी हैं। ऐसे में अब महाविद्यालय भी परीक्षाओं की तैयारी में जुटे हैं। नवप्रवेशित छात्रों के कोर्स को पूरा कराना एक चुनौती है। ऑनलाइन और एक्स्ट्रा क्लास ली जा रही हैं।

मेरिट पर हुए प्रवेश
33 प्रतिशत सीट वृद्धि के बाद प्रमुख महाविद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू की गई थी। इनमें आरबीएस, सेंट जोंस और आगरा कॉलेज शामिल थे। जिन छात्रों ने वेब पंजीकरण कराया था, उनका मेरिट के आधार पर विभिन्न स्नातक पाठ्यक्रम में प्रवेश कर लिया गया है। अब एडमिशन बंद हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें