सात घंटे इंतजार के बाद चंबल पार कराए गए कांवड़िये
पिनाहट। श्रावण मास के अंतिम सोमवार को लेकर रविवार को पिनाहट चंबल घाट पर कांवड़ियों की भीड़ पहुंची। मध्य प्रदेश जाने के लिए दर्जनों कांवड़िये सुबह करीब चार बजे घाट पर पहुंच गए, लेकिन मोटर बोट का संचालन शुरू होने के इंतजार में उन्हें कई घंटे खड़ा रहना पड़ा। करीब सात घंटे इंतजार के बाद प्रशासन की सहमति मिलने पर मोटर बोट का संचालन शुरू कराया गया और कांवड़ियों को चंबल नदी पार कराकर मध्य प्रदेश भेजा गया। आपको बता दे कि करीब एक सप्ताह से चंबल घाट पर मोटर बोट का संचालन बंद था।