फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना एक्सप्रेसवे से जुड़ेंगे दो हाईवे, यहां बनेगा एक और बाईपास रोड

Sat, 03 Nov 2018 11:23 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
यमुना एक्सप्रेसवे
विज्ञापन
हाथरस रोड और यमुना एक्सप्रेसवे को जोड़ने के लिए एक और रोड के निर्माण को हरी झंडी मिल गई है। अनुसूचित जाति आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद डॉ. रामशंकर कठेरिया की मांग पर केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने खंदारी से खंदौली के बीच रोड को स्वीकृति दे दी है। इसके लिए यमुना पर एक और पुल का निर्माण होगा। यह बाईपास एनएच दो को एनएच 93 और यमुना एक्सप्रेसवे को जोड़ेगा।
विज्ञापन


गुरुवार को कठेरिया की केंद्रीय परिवहन मंत्री के साथ दिल्ली में बैठक थी। यहां राष्ट्रीय राजमार्ग निगम के उच्च अधिकारी भी मौजूद थे। उन्होंने केंद्रीय मंत्री के समक्ष बढ़ते वाहनों के दबाव से प्रदूषण बढ़ने की समस्या रखी थी। कठेरिया का कहना था कि शहर से गुजरने वाले वाहनों की वजह से जाम की स्थिति बनी रहती है। इससे वायु प्रदूषण बढ़ता है। 

इस पर उन्होंने एनएच दो से हाथरस रोड स्थित खंदौली के बीच एक और बाईपास का प्रस्ताव रखा। केंद्रीय मंत्री ने इस मंजूरी दे दी है। योजना के तहत यह नया बाईपास खंदारी से केंद्रीय हिंदी संस्थान रोड होते हुए यमुनापार करके खंदौली टोल पर मिलेगा। इसके बनने से खंदौली सीधा शहर से जुड़ जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द बनेगी कार्ययोजना

कठेरिया का कहना है कि इसकी कार्ययोजना जल्द ही बनकर तैयार हो जाएगी। कठेरिया के अनुसार, केंद्रीय मंत्री का कहना है कि 26 जनवरी से दिल्ली-आगरा के बीच यमुना में एयरोबोट चलाने की शुरुआत होगी। इसके लिए यमुना में जलस्तर बढ़ेगा। 

जल मार्ग से यातायात और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। सांसद प्रवक्ता शरद चौहान के अनुसार, इसके अलावा शमशाबाद रोड पर अधूरे पड़े सात किमी के इनररिंग रोड के निर्माण को भी केंद्रीय मंत्री ने मंजूरी दे दी है। 

उत्तरी बाईपास भी बनेगा
एनएच दो से हाथरस रोड को जोड़ने वाला उत्तरी बाईपास पहले से ही प्रस्तावित है। सांसद कठेरिया के अनुसार, यह बाईपास भी जल्द बनेगा। भविष्य में इस बाईपास को खंदौली से एत्मादपुर को भी जोड़ने की योजना है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें