फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad: केंद्रीय गृह राज्यमंत्री- विरोधियों के पास मुद्दा नहीं तो देख रहे हैं शेर का मुंह

Tue, 26 Jul 2022 12:16 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र उर्फ टेनी ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद एवं अंत्योदय तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के सिद्धांत पर बनी।
विज्ञापन
केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र उर्फ टेनी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र उर्फ टेनी ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीस वर्ष के राजनीतिक कार्यकाल की उपलब्धियां बताईं। विपक्षी दलों पर कटाक्ष करते हुए कहा, कोई मुद्दा नहीं बचा तो नए संसद भवन में लगे शेर का मुंह छोटा और गुस्सैल जैसी बातें की जा रहीं हैं। विरोध करने वाले खुद ही जमानत पर हैं। 

विज्ञापन


फिरोजाबाद क्लब में आयोजित मोदी के बीस वर्ष के राजनीतिक सफर पर आयोजित सेमिनार में बतौर मुख्य अतिथि उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को समझना है तो उनके शुरूआत के बीस वर्षों पर ध्यान देना होगा। बचपन से संघर्षशील जीवन रहा संघ के प्रचारक के साथ संगठन मंत्री रहे। भाजपा का सदस्यता अभियान 1990 में हाईटेक ढंग से चलाया। आजादी के बाद जो संगठन था वह कांग्रेस के रूप में तब्दील होने के साथ भावनात्मक लगाव के साथ सरकार बनी थी। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद एवं अंत्योदय तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के सिद्धांत पर बनी। देश के 12 राज्यों में भाजपा के सीएम, छह में सहयोगी दलों की सरकार,1379 पार्टी के विधायक, 303 सांसद एवं 90 राज्यसभा सदस्य हैं। 

दृढ़ता के साथ लिए निर्णय 

उन्होंने कहा कि कश्मीर में अनुच्छेद 370 खत्म का मामला हो या फिर कोराना काल के दौरान वैक्सीन बनाने सभी का निर्णय बड़ी दृढ़ता के साथ लिया। बल्कि वैक्सीन बनाने के साथ दुनिया के सौ देशों को उपलब्ध कराई। अफगानिस्तान एवं रूस के मामले में भारत का रुख अलग ही रहा। 

विपक्षी दलों पर कोई मुद्दा नहीं  

विपक्षी दलों के नेताओं पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जो जमानत पर है उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया जाता है तो कहते हैं परेशान किया जा रहा है यदि जमानत नहीं मिलती तो जेल में होते। विपक्षी दलों पर कोई मुद्दा नहीं तो शेर का मुंह बड़ा और छोटा गुस्सैल सा देख रहे हैं। इनसे कुछ होने वाला नहीं है। एसआरके महाविद्यालय के प्राचार्य डा. प्रमोद सिरोठिया, जिला शासकीय अधिवक्ता राजीव प्रियदर्शी ने प्रधानमंत्री के विजन को विस्तार से रखा। 

ये रहे मौजूद 

महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार ने आभार व्यक्त किया। संचालन जिला महामंत्री दीपक चौधरी ने किया। इस अवसर पर जिला संयोजक वृंदावनलाल गुप्ता, नगर विधायक मनीष असीजा, टूंडला विधायक प्रेमपाल सिंह धनगर, मेयर नूतन राठौर, पूर्व जिलाध्यक्ष अरविंद पचौरी, ब्लॉक प्रमुख डॉ.लक्ष्मीनरायन यादव, आनंद अग्रवाल,पूर्व महानगर अध्यक्ष राजेंद्र बोहरे,शिवमोहन श्रोत्रिय, कन्हैयालाल गुप्ता, डॉ.एसपी लहरी, सुनील शर्मा, सत्यवीर गुप्ता, सिरसागंज चेयरमैन सोनी शिवहरे, उमाशंकर मिश्र, आशीष यादव, शैलेंद्र गुप्ता शालू, आकृति सहयोगी, अनुपम शर्मा, उज्जवला गुप्ता, मनोज शर्मा,राधेश्याम यादव, ब्रजेश प्रधान आदि शामिल थे।
 

मंत्री का काफिला आते ही रोक दिया गया सर्विस रोड

 प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ठा. जयवीर सिंह द्वारा स्मार्ट सिटी सड़क के शिलान्यास कार्यक्रम के लिए जहां पुलिस ने आगरा गेट का बाजार बंद करा दिया था। वहीं सोमवार को केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र के काफिला को लेकर जिला अस्पताल से क्लब चौराहा की ओर आने वाले सर्विस रोड पर वाहनों का आवागमन बंद कर दिया गया। इससे लोगों की दिक्कत का सामना करना पड़ा। इसी वक्त स्कूल व कॉलेजों की छुट्टी होने पर ऑटो, ई रिक्शा, बसों से आए स्कूली बच्चे यहां फंस गए। इससे करीब काफी देर तक जाम लगा रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें