फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय राज्यमंत्री निरंजन ज्योति ने कहा- सीएए के बाद अब जनसंख्या नियंत्रण कानून की तैयारी

Mon, 02 Mar 2020 12:09 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति
विज्ञापन
स्वामी वामदेव जी की श्रद्धांजलि सभा में ज्योतिर्मठ पहुंचीं केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि जब तक जनसंख्या पर नियंत्रण नहीं होगा, हम (देश) कामयाब नहीं होंगे।
विज्ञापन


इसके लिए सुझाव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी दिया था। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने अनुच्छेद 370 हटाने, धार्मिक उत्पीड़न झेलने वालों को नागरिकता देने में कोई संकोच नहीं किया।

इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि स्वामी वामदेव जी का हर सपना साकार हो रहा है। वह संत समिति के पहले अध्यक्ष थे, जिन्होंने श्रीराम जन्म भूमि आंदोलन खड़ा किया। उन्होंने कहा कि बहुत जल्द ही राम मंदिर का भव्य रूप दिखाई देगा। इससे पूर्व वह ठाकुर बांके बिहारी जी के दर्शन करने गईं। ज्योतिर्मठ के बाद वह वात्सल्य धाम भी पहुंचीं।

देश-दुनिया और अपने क्षेत्र की हर खबर सबसे पहले पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। आप हमें फेसबुकट्विटर और यूट्यूब पर फॉलो भी कर सकते हैं। 

विज्ञापन

जनसंख्या नियंत्रण पर जल्द बनेगी समान आचार संहिता : साक्षी महाराज
जनसंख्या नियंत्रण के लिए समान आचार संहिता लाए जाने की इच्छा है। उम्मीद है कि वह भी जल्द ही बनेगी। यह बात भाजपा सांसद स्वामी साक्षी महाराज ने स्वामी वामदेव जी की श्रद्धांजलि सभा में वृंदावन पहुंचने पर कही।

उन्होंने कहा कि पूज्य वामेदव जी का सत्य संकल्प था कि राम मंदिर बने। उनकी इच्छा के अनुरूप ही दुनिया का भव्य राम मंदिर अयोध्या में बनेगा। अब जनसंख्या नियंत्रण के लिए समान आचार संहिता जल्द ही आएगी। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि शाहीन बाग एक प्रयोग है।
 
विज्ञापन

स्वामी वामदेव के निर्वाण दिवस पर संतों ने दी श्रद्धांजलि 
विरक्त संत स्वामी वामदेव जी का निर्वाण महोत्सव वामदेव ज्योतिर्मठ में मनाया गया। इस अवसर पर महामंडलेश्वर अनंददेव गिरी ने संतों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस अवसर पर धर्म रक्षा संघ वृंदावन द्वारा निर्मित रजत शिला का भी पूजन किया गया। यह शिला राम मंदिर निर्माण भी सर्व प्रथम प्रयोग की जाएगी। 

इस अवसर पर संस्कृत के छात्रों द्वारा व्याकरण प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इसमें उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष राज्य मंत्री वाचस्पति मिश्र भी मौजूद थे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता निर्मल पीठाधीश्वर स्वामी ज्ञानदेव सिंह, रामजन्म भूमि क्षेत्र के ट्रस्ट के अध्यक्ष स्वामी परमानंद गिरी, सांसद स्वामी सच्चिदानंद साक्षी, मनीषी महामंडलेश्वर स्वामी ज्ञानानंद जी, महामंडलेश्वर स्वामी धर्मदेव जी, केवल पीठाधीश्वर अतिविचल दास, जूना अखाड़े के महंत श्री हरिगिरी जी, नारायण गिरी जी, देवेन्द्रानंद, स्वामी रामदेवानंद जी, धर्म रक्षा संघ के अध्यक्ष सौरभ गौड़, स्वामी वेदानंद गिरी, शंकरानंद, डॉ. नारायण चैतन्य जी, डॉ. अनिल पांडे, आचार्य कृपाशंकर आदि मौजूद रहे। मंच का संचालन डॉ. उमेश चंद शुक्ल ने किया।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें