केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की पत्नी सोनल शाह शनिवार को आगरा पहुंचीं। उन्होंने ताजमहल का दीदार किया। आगरा किले में भी भ्रमण किया। इसके बाद वह परिवार के सदस्यों के साथ शिल्पग्राम में आयोजित हुनर हाट पहुंचीं। उन्होंने यहां कई स्टॉलों पर खरीदारी भी की। हुनर हाट में सजी कला प्रदर्शनी के साथ फोटो भी खिंचाए।
विज्ञापन
सोनल शाह के साथ परिवार के कुछ सदस्य भी आगरा में भ्रमण करने आईं। दोपहर में उन्होंने आगरा किला देखा। शाम के समय ताजमहल का दीदार किया। ताज देखने के बाद वह शिल्पग्राम में पहुंचीं। यहां आयोजित हुनर हाट में उन्होंने कई स्टालों को देखा। उन्हें कई सामान पसंद आ गए तो उनकी खरीदारी भी कर ली।
हुनर हाट में चखा चाट का स्वाद
हुनर हाट में अमित शाह की पत्नी सोनल शाह ने आगरा की चाट का स्वाद चखा। उनके साथ आए परिजनों ने बाटी-चोखा खाया। इस दौरान उन लोगों ने आर्टिफिशियल फ्लावर और कलात्मक मूर्तियां खरीदीं। कुछ हाथ के बने सामान भी खरीदे। हुनर हाट में मेरा गांव-मेरा देश गेट पर एंट्री के दौरान उन्होंने फोटो भी खिंचवाए।