फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ से कम लागत में तैयार होगा आगरा का मेट्रो प्रोजेक्ट, केंद्र ने दी हरी झंडी

Wed, 23 Jan 2019 01:06 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
आगरा और कानपुर की प्रस्तावित मेट्रो रेल परियोजना लखनऊ परियोजना की तुलना में कम लागत में पूरी होगी। केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय के सुझाव पर राज्य सरकार ने दोनों शहरों की परियोजनाओं की लागत में करीब 12,754 करोड़ रुपये की कमी की है। 
विज्ञापन


पहले तैयार की गई डीपीआर में इन दोनों परियोजनाओं की कुल लागत 31,924 करोड़ रुपये प्रस्तावित थी, जिसे कम करके अब 19,170 करोड़ रुपये कर दिया गया है। केंद्र सरकार ने दोनों शहरों की संशोधित डीपीआर को मंजूरी दे दी है। 

माना जा रहा है कि अब सारी बाधाएं दूर हो चुकी हैं, इसलिए दोनों शहरों में मेट्रो रेल प्रोजेक्ट पर काम जल्द शुरू होगा। प्रदेश सरकार ने पिछले साल ही कानपुर और आगरा शहर में मेट्रो चलाने के प्रस्ताव को कैबिनेट के जरिए मंजूरी दिलाकर केंद्र को भेजा था। 
विज्ञापन

संशोधित डीपीआर को मंजूरी

केंद्र सरकार ने परियोजनाओं की लागत का अध्ययन कराने के बाद राज्य सरकार को सुझाव दिया था कि अगर दोनों परियोजनाओं की डीपीआर को संशोधित कर अहमदाबाद, भोपाल और इंदौर की तर्ज पर डीपीआर तैयार कराई जाए तो लागत में कुछ कमी आ सकती है। 

इसके बाद आवास एवं शहरी नियोजन विभाग ने दोनों शहरों से संबंधित मेट्रो रेल परियोजना के लिए पहले तैयार की गई डीपीआर को संशोधित कर केंद्र को भेज दिया था, जिसे मंजूरी दे दी गई है।

लखनऊ मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के एमडी कुमार केशव ने बताया कि केंद्र सरकार के सुझाव पर परियोजना में प्रस्तावित कुछ कार्यों को ड्राप कर दिया गया है। जिससे लागत में कुछ कमी आई है। केंद्र ने संशोधित डीपीआर मंजूर भी कर दी है। संभावना है कि जल्द ही दोनों शहरों में मेट्रो रेल प्रोजेक्ट पर काम शुरू होगा।
विज्ञापन

आगरा प्रोजेक्ट में घटी 5,519 करोड़ लागत

आवास एवं शहरी नियोजन विभाग द्वारा कानपुर के संशोधित डीपीआर में 7,235 करोड़ रुपये की कमी की गई है। पहले की डीपीआर में यह लागत 18,143 करोड़ थी, जो कम होकर अब 10,908 करोड़ हो गई है।

इसी तरह आगरा मेट्रो रेल प्रोजेक्ट की लागत में भी 5519 करोड़ रुपये की कमी की गई है। पहले की डीपीआर में यह लागत 13,781 करोड़ थी। संशोधन के बाद यह लागत घटाकर 8262 करोड़ रुपये कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें