फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंबा किनारे पड़ा मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। अमांपुर के सिरसईवन बंबा के निकट एक युवक का शव पुलिस ने बरामद किया है। पुलिस ने शिनाख्त कराने के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने सुबह के समय एक युवक का क्षतविक्षत शव बंबा के निकट पड़ा देखा। शव देखते ही सनसनी फैल गई। काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या करने के बाद शव को फेंका गया है। ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों से युवक के बारे में पूछतांछ की, लेकिन कोई भी ग्रामीण शव के बारे में कुछ भी जानकारी नहीं दे सका। कोतवाली प्रभारी अनिल कुमार दिवाकर ने बताया कि युवक का शव लगभग एक सप्ताह पुराना है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की सही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। युवक के शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे है। आसपास के थानों में जानकारी कराई जा रही है, जिससे युवक के बारे में कुछ पता चल सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें