फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: नदरई में रेलवे अंडरपास के समीप मिला अज्ञात शव

Thu, 18 Apr 2024 02:03 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। क्षेत्र के ग्राम नदरई में रेलवे अंडरपास के समीप एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। पुलिस ने उसके शिनाख्त के प्रयास शुरु किए हैं। मृतक की शिनाख्त के लिए पुलिस सोशल मीडिया का भी सहारा ले रही है। क्षेत्र के ग्राम नदरई में रेलवे अंडरपास के समीप एक व्यक्ति का शव ग्रामीणों ने पड़ा देखा। जानकारी होने पर अन्य ग्रामीण भी एकत्रित हो गए। लोगों ने शव होने की सूचना पुलिस को दी। पुलिस सूचना मिलने पर मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र के लोगों से उसके बारे में जानकारी की, लेकिन उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी। उसकी शिनाख्त के प्रयास के लिए उसका फोटो सोशल मीडिया पर भी अपलोड किया गया। जिससे उसके बारे में जानकारी पुलिस को मिल सके। मृतक की आयु लगभग 55 वर्ष है। मृतक काली रंग की पैंट, हल्की छींटदार सफेद शर्ट पहने हैं, उसके पास से नीले रंग का बैग भी मिला है। सीओ अजीत सिंह चौहान ने बताया कि मृतक के शिनाख्त के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें