फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताजमहल के साए तले हुए दूसरे यूपी ट्रेवल मार्ट का आगाज

Mon, 22 Feb 2016 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
एक्सप्रेस वे, हाईवे और एयर कनेक्टिविटी के साथ उत्तर प्रदेश में बुनियादी सुविधाएं बढ़ रही हैं, इसलिए अब आइये और उत्तर प्रदेश को कम से कम दस दिनों का डेस्टिनेशन बनाइये। हेरिटेज आर्क आगरा-लखनऊ-बनारस पर सरकार का फोकस है। इन्हीं आकांक्षाओं के साथ ताजमहल के साए तले प्रदेश के दूसरे यूपी ट्रेवल मार्ट का रविवार को आगाज किया गया। तीन दिवसीय ट्रेवल मार्ट में 23 देशों के 60 टूर आपरेटर हिस्सा ले रहे हैं, जो सोमवार से होटल क्लार्क शिराज में बी-2-बी मीटिंग कर प्रदेश के पर्यटन स्थलों पर चर्चा करेंगे।
विज्ञापन

यमुना पार 11 सिड्डी स्मारक के पास ताज व्यू प्वाइंट पर यूपी ट्रेवल मार्ट का उद्घाटन प्रदेश के सचिव पर्यटन एवं महानिदेशक नवनीत सहगल ने किया। इस नए ताजव्यू प्वाइंट पर उन्होंने देशी-विदेशी टूर आपरेटरों से कहा कि उत्तर प्रदेश असीमित संभावनाओं का प्रदेश है। केवल ताजमहल या मथुरा वृंदावन नहीं, बल्कि यहां कई डेस्टिनेशन का प्रचार जरूरी है। ताजमहल के अलावा भी अन्य स्मारकों, साइटों तक पर्यटकों को पहुंचाने के लिए जरूरी इन्फ्रास्ट्रक्चर बनाया जा रहा है। प्रदेश सरकार ने पर्यटन नीति भी घोषित कर दी है, जिसमें पर्यटन को उद्योग को मिलने वाली सभी सुविधाएं दी जाएंगी। ताजखेमा पर हर शाम रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तावित हैं, जिसमें शाहजहां-मुमताज की प्रेम कहानी बयां की जाएगी।
डीएम पंकज कुमार, टूरिज्म गिल्ड के राजीव सक्सेना, यूपी टूरिज्म के उपनिदेशक अविनाश मिश्रा, पीके सिंह तथा फिक्की के राहुल चक्रवर्ती मौजूद रहे।

अक्तूबर में शुरू हो जाएगा एक्सप्रेस वे
सिक्स लेन आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे अक्तूबर 2016 में शुरू हो जाएगा। सचिव पर्यटन नवनीत सहगल ने टूर आपरेटरों को यह भरोसा दिलाते हुए कहा कि लखनऊ से महज तीन घंटे में आगरा तक पर्यटक आ पाएंगे। सरकार वर्ल्ड बैंक की मदद से आगरा, मथुरा-वृंदावन और बनारस में पर्यटन विकास और बुनियादी सुविधाओं की कई योजनाएं भी ला रही है। इन्फ्रास्ट्रक्चर बनाने के बाद अब पर्यटन के नक्शे पर यूपी को आगे ले जाना है।
विज्ञापन


23 देशों के 60 आपरेटर आए
यूपी ट्रेवल मार्ट के दूसरे संस्करण में 23 देशों के 60 विदेशी टूर आपरेटर आए हैं। ब्रिटेन, अमेरिका, कनाडा, फ्रांस, इटली, वियतनाम, ब्राजील, थाईलैंड, दक्षिण अफ्र ीका, इजराइल, नीदरलैंड, मलेशिया, आस्ट्रेलिया आदि देशों से आपरेटर इस ट्रेवल मार्ट में हिस्सा ले रहे हैं। इसके साथ भारत के 16 आपरेटर भी हैं। बिजनेस टू बिजनेस मीटिंग के लिए 22 और 23 फरवरी को होटल क्लार्क शिराज में ट्रेवल मार्ट चलेगा। बीते साल भी 21 से 23 फरवरी तक लखनऊ में पहला ट्रेवल मार्ट आयोजित किया गया था।

आगरा-लखनऊ फ्लाइट की मांग
ट्रेवल मार्ट में यूपी होटल एंड रेस्टोरेंट एसो. अध्यक्ष सुरेंद्र जैसवाल ने कहा कि आपरेटर यूपी को दस दिन का डेस्टिनेशन बनाएं। हेरिटेज आर्क के तीनों शहर आगरा-लखनऊ-बनारस में तीन-तीन दिन पर्यटकों को रोकें। प्रदेश सरकार आगरा-लखनऊ के बीच हवाई उड़ान के लिए एयर इंडिया को जो प्रस्ताव भेज चुकी है, उसे फालोअप करे और शताब्दी एक्सप्रेस को भी इन शहरों के बीच चलवाए।

मयूर नृत्य, ब्रज की होली
ट्रेवल मार्ट में ब्रज संस्कृति की रसधार बही। आगाज से पहले ब्रज के लोकनृत्य और लोकगीत प्रस्तुत किए गए। उद्घाटन के बाद मयूर नृत्य और ब्रज की होली के रंग में विदेशी टूर आपरेटर रंगे नजर आए। विदेशी मेहमानों ने ताजमहल के साए में हो रहे मयूर नृत्य और होली के दौरान सेल्फी लिए। सचिव पर्यटन नवनीत सहगल भी सेल्फी के क्रेज से बच नहीं सके।

ताज महोत्सव के लिए उम्दा है साइट
शिल्पग्राम में 25 साल पूरे करने के बाद ताज महोत्सव के लिए प्रशासन नई जगह तलाश रहा है। ताज ओरियेंटेशन सेंटर के लिए यह महोत्सव के बाद तोड़ दिया जाएगा। कमिश्नर प्रदीप भटनागर भी यमुना पार ही नई साइट होने का संकेत दे चुके हैं। राजकीय आस्थान का यह प्वाइंट अगले साल ताज महोत्सव के लिए मुफीद है। इससे यमुना पार इलाके का विकास होगा, वहीं पार्श्व में ताजमहल और दूसरी ओर आगरा किला होने से पर्यटकों के लिए भी आकर्षण रहेेगा। पार्किंग की भी यहां समस्या नहीं और महताब बाग को भी बड़ी तादात में पर्यटक मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें