फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: संदिग्ध हालात में युवक ने फंदे लगाकर की आत्महत्या

विज्ञापन
संदिग्ध हालातों में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
विज्ञापन
अछनेरा। ब्लॉक क्षेत्र के गांव रायभा में एक युवक ने संदिग्ध हालात में अपने घर में पंखे से फंदे का फंदा डालकर आत्महत्या कर ली, जिससे उसके परिवार वो आस पड़ोस में लोगों में आक्रोश है। 22 वर्षीय मृतक सत्यवीर गांव के ही धर्म सिंह (ठेकेदार) के यहां मजदूरी करता था।
विज्ञापन

पीड़ित परिवार ने बताया कि सोमवार सुबह जब (मृतक) सत्यवीर आरोपी धर्म सिंह (ठेकेदार) से मजदूरी के पैसे लेने पहुंचा तो उसके साथ मारपीट कर दी, जिसके बाद वह उसे सिद्ध विनायक कॉलेज के पास निर्माणाधीन मकान में ले गया। वहां पर ठेकेदार और उसके भाइयों ने मृतक को पीटा एवं डायल 112 पुलिस के हवाले कर दिया, अब पुलिस की भूमिका यहां यह बनती है कि वे निकटतम थाना या चौकी पर इसकी सूचना दें, लेकिन आरोप है कि डायल 112 पुलिस ने भी मामले को गंभीरता से नहीं लिया और मृतक को रास्ते में ही समझा बुझा कर छोड़ कर चले गए। वहीं दोपहर को सत्यवीर जब घर पहुंचा तो उसने अपनी आप बीती स्वजन को बताई एवं सोने का बहाना बनाकर 3 से 4 बजे करीब वह कमरे में चला गया और पंखे से फंदा डालकर आत्महत्या कर ली। वहीं देर शाम तक स्वजन ग्रामीणों के साथ थाने पर इकट्ठा होकर कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। मृतक के चाचा के लड़के ओमवीर पुत्र जनक सिंह ने 6 लोगों के खिलाफ नामजद थाने में शिकायत की है। थाना पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है। वहीं आरोपी अपने घर से फरार हैं। थाना पुलिस ने बताया शिकायत मिली है जांच करने के बाद कार्रवाई की जाएंगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें